Lumpy Virus: उत्तराखंड के कुछ क्षेत्रों में गायों में फैल रहा लंपी वायरस, बागेश्वर में 12 पशुओं में दिखे लक्षण

  • Agency by: Agency
  • Updated May 7, 2023, 12:58 PM IST

Lumpy Virus: लंपी वायरस के लक्षण: इस वायरस के प्रकोप से पशुओं के पूरे शरीर में बड़े-बड़े दाने निकल रहे हैं। फिर पशुओं को तेज बुखार आ रहा है। पशु खाना पीना छोड़ रहे हैं।

Lumpy Virus: उत्तराखंड (Uttarakhand) के पिथौरागढ़ और बागेश्वर के कुछ क्षेत्रों में गायों में लंपी वायरस (Lumpy Virus) बहुत तेजी से फैला हुआ है। बागेश्वर में अभी तक दो दर्जन पशुओं में लंपी के लक्षण दिखे हैं। बागेश्वर में तीन मवेशियों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही पशु चिकित्सा विभाग में अधिकारियों के पद रिक्त होने के कारण पशुओं को समय से उपचार भी नहीं मिल पा रहा है, जिसके कारण उनकी मौत हो रही है। इसके साथ कई अस्पतालों में फार्मासिस्ट व पशुधन प्रसार अधिकारियों के पदों पर भी कई सालों से भर्ती नहीं हुई है।

Lumpy Virus, Lumpy Virus Cases, Lumpy Virus in Uttarakhand

Lumpy Virus: गायों में तेजी से फैल रहा है लंपी वायरस।

एक पशु चिकित्सा अधिकारी दो से अधिक पशु अस्पतालों का कार्य देख रहे हैं। इस हालत में इन अधिकारियों का ग्रामीण स्तर पर जाना मुश्किल हो गया है। सरकार व जिम्मेदार विभाग की लापरवाही से अब लंपी स्किन डिजीज वायरस, ग्रामीण क्षेत्रों में अपना कहर बरपा रहा है। जिलाधिकारी रीना जोशी ने जिले में एक माह तक गौवंशीय पशुओं के आवागमन सहित विभिन्न गतिविधियों पर रोक लगा दी है। पशुपालन विभाग को लगातार गांव में शिविर लगाकर पशुपालकों को जागरूक करने और वायरस से बचाव की जानकारी देने के आदेश दिए गये हैं।

End of Feed