Litchi in Diabetes: क्या डायबिटीज के मरीजों को नहीं खानी चाहिए लीची? जानिए क्या है सच्चाई

  • Edited by: प्रणव मिश्र
  • Updated May 18, 2023, 11:21 AM IST

Litchi in Diabetes: मधुमेह से पीड़ित बहुत से लोग मीठे फलों से परहेज करते हैं। इसमें लीची फल भी होता है। कई लोगों की मानें तो लीची के सेवन से डायबिटीज की समस्या बढ़ सकती है। लेकिन स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक डायबिटीज के मरीजों के लिए लीची फायदेमंद हो सकती है; आइए जानें कितनी मात्रा में इसका सेवन करना चाहिए-

Benefits of Litchi for Diabetes: दुनिया भर में मधुमेह के मरीज दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं। मधुमेह एक लाइलाज बीमारी है। लेकिन मरीज अपने आहार और दिनचर्या में बदलाव कर ब्लड शुगर को नियंत्रित कर सकता है। मधुमेह रोगियों के मन में हमेशा एक सवाल रहता है कि मधुमेह में कौन से फल खाने चाहिए? मधुमेह रोगियों के लिए कौन से फल फायदेमंद हो सकते हैं? डायबिटीज के मरीजों के लिए लीची खाना फायदेमंद हो सकता है, लेकिन लीची कितनी और कैसे खानी चाहिए? आइए जानते हैं इसके बारे में-

litchi fruit, Diabetes and Litchi, Blood Sugar

Health Benefits of Litchi: शुगर के मरीज लीची खा सकते है या नहीं?

लीची में कई पोषक तत्व होते हैं। जो वास्तव में मधुमेह के रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। विशेषज्ञों की मानें तो लीची में भरपूर मात्रा में पोटैशियम होता है। यह तत्व शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है। लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक ज्यादा लीची का सेवन करने से गले में खराश और इंफेक्शन भी हो सकता है।

End of Feed