क्या गोरेपन की क्रीम से किडनी खराब होती है: फेयरनेस क्रीम से किडनी खराब, लड़की की इस सिचुएशन पर क्या कहते हैं डॉक्टर

Kya gorepan ki cream se kidney kharab hoti hai: क्या फेयरनेस क्रीम और ब्यूटी प्रोडक्ट्स किडनी को नुकसान पहुंचा सकते हैं। क्यों हो रही है इस सवाल पर चर्चा। क्या सामने आए हैं इससे जुड़े मामले। ब्यूटी प्रोडक्ट्स और किडनी डैमेज के कनेकन पर क्या कहते हैं नेफ्रोलॉजिस्ट। देखें किडनी डैमेज के लक्षण और बचाव के उपाय।

Kya gorepan ki cream se kidney kharab hoti hai : खूबसूरत और बेदाग त्वचा पाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली एक क्रीम आपकी सेहत के लिए खतरा बन सकती है। केरल के मलप्पुरम जिले के अरीकोड की एक 18 वर्षीय लड़की का मामला इन दिनों चर्चा में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लड़की ने मुंहासों, दाग-धब्बों और पिगमेंटेशन से छुटकारा पाने के लिए सोशल मीडिया पर प्रमोट की गई एक फेयरनेस क्रीम का करीब एक साल तक इस्तेमाल किया। इसके बाद उसे किडनी से जुड़ी गंभीर बीमारी हो गई। जांच में क्रीम में पारे (Mercury) की मात्रा 12,500 पार्ट्स पर मिलियन (ppm) पाई गई, जबकि इसकी अनुमेय सीमा 1 ppm से कम बताई गई है। डॉक्टरों ने लड़की में मेम्ब्रेनस नेफ्रोपैथी (Membranous Nephropathy) की पहचान की। यह बीमारी किडनी के फिल्टर करने वाले हिस्से को प्रभावित करती है। इस मामले के बाद संबंधित क्रीम के निर्माता के खिलाफ कार्रवाई की खबरें भी सामने आईं।

fairness cream and kidney damage

फेयरनेस क्रीम लगाने से क्या किडनी खराब होती है, क्यों एक लड़की के केस ने बढ़ा दी है चिंता (AI Image)

यह मामला सिंगर सलीम कोडाथूर के उस अनुभव की भी याद दिलाता है, जिसमें उन्होंने बताया था कि करीब 10 साल पहले एक दोस्त की सलाह पर उन्होंने एक ब्यूटी प्रोडक्ट इस्तेमाल करना शुरू किया था। कुछ महीनों बाद उनकी सेहत बिगड़ने लगी और उन्हें किडनी से जुड़ी गंभीर बीमारी हो गई। इन घटनाओं ने एक जरूरी सवाल खड़ा किया है- क्या त्वचा पर लगाए जाने वाले ब्यूटी प्रोडक्ट्स हमारी किडनी को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं?

End of Feed