सुबह कॉफी में ये देसी चीज मिलाकर पीती हैं कृति सेनन, खूबसूरती बढ़ाने से लेकर शरीर को फिट रहने तक, यहां जानें इसके चमत्कारी फायदे

Coffee With Ghee Benefits In Hindi: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन अपने दिन की शुरुआत एक खास ड्रिंक के साथ करती हैं। उन्हें सुबह के समय ब्लैक कॉफी पीना बहुत पसंद हैं। लेकिन आपको बता दें कि एक्ट्रेस कोई आम ब्लैक कॉफी नहीं पीती हैं, वह कॉफी में कुछ ऐसा मिलाती हैं, जो उन्हें फिट और खूबसूरत बनाए रखने में मदद करता है। यहां जानें इसके बारे में..

Coffee With Ghee Benefits In Hindi: हम भारतीय चाय-कॉफी के खूब दीवाने हैं। सुबह के समय अपने दिन को किक स्ट्रार्ट देने के लिए सभी एक कप चाय या कॉफी जरूर पीते हैं। आम आदमी हो या सेलिब्रिटी, सभी इनके दीवानें हैं और अपनी दैनिक डाइट में इन्हें जरूर शामिल करते हैं। आपको जनाकर हैरानी हो सकती है कि हमारे पसंदीदी सेलिब्रिटीज भी सुबह कॉफी या चाय का सेवन करना बहुत पसंद करते हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन को भी सुबह के समय कॉफी पीना बहुत पसंद हैं। आपको बता दें कि एक्ट्रेस नियमित सुबह के समय ब्लैक कॉफी पीती हैं। आपने अक्सर सुना होगा कि सुबह के समय ब्लैक कॉपी पीना नुकसानदेह हो सकता है, लेकिन एक्ट्रेस अपनी कॉफी में एक खास चीज मिलाती हैं, जिससे यह कॉफी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद बन जाती है। यह उनकी शारीरिक फिटनेस के साथ-साथ सौंदर्य को बनाए रखने में भी मदद करता है। अब सवाल यह उठता है कि आखिर कृति कॉफी में ऐसा क्या खास मिलाकर पीती हैं, जिससे इतने फायदे मिलेत हैं? इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Kriti Sanon Drinks This Desi Thing Mixed With Coffee

Kriti Sanon Drinks This Desi Thing Mixed With Coffee

कॉफी में एक चम्मच देसी घी मिलाकर पीती हैं कृति सेनन

आपको बता दें कि एक्ट्रेस अपनी ब्लैक कॉफी में एक चम्मच घी मिलाकर पीती हैं। कॉफी और घी के कॉम्बिनेशन को लोग बुल्लेट कॉफी भी कहते हैं। घी और कॉफी का यह मिश्रण सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। इसका नियमित सेवन करने से सेहत को जबरदस्त फायदे मिल सकते हैं।

End of Feed