कहीं आप भी तो नहीं खा रहे नकली जीरा, मिलावटी से सेहत को ये होते हैं नुकसान; ऐसे करें असली की पहचान

Jeera: अगर आप जीरा खा रहे हैं तो अब आपको सावधान रहने की जरूरत है। आज मिलावटी जीरा धड़ल्ले से बिक रहा है। इसी को लेकर आज हम आपको बताते हैं कि कैसे आप असली की पहचान कर सकते हैं।

Jeera: देश में पिछले कई सालों से मिलावट का खेल काफी तेजी से चल रहा है। लोग धड़ल्ले से मिलावटी चीजों का शिकार हो रहे हैं। मिलावट की इन चीजों में शायद ही कोई चीज बची हो, जो शामिल न हो। खाने की चीजों में भी धड़ल्ले से मिलावट हो रही है। हर घर के किचन में इस्तेमाल होने वाला जीरा भी मिलावटी मिलने लगा है। मिलावटी चीजों के खाने से आपकी सेहत खराब हो सकती है और आप बीमार पड़ सकते हैं। आज इसी को लेकर हम आपको बताएंगे कि आप असली और नकली जीरे की पहचान कैसे कर सकते हैं। साथ ही ये भी बताएंगे कि मिलावटी जीरा खाने से सेहत को क्या-क्या नुकसान पहुंच सकता है।

इन तरीकों से करें असली जीरे की पहचान:-

  • असली जीरे को पहचानने का सबसे कारगर तरीका ये है कि आप इसे हाथ पर मसलकर देखें। मसलने पर अगर जीरा सही रहता है तो जान लीजिए कि ये जीरा असली है।
  • जीरा पहचानने का एक तरीका ये भी है कि आप एक कटोरी में पानी लें और उसमें जीरा डालकर छोड़ दें। अगर कटोरी में रखा जीरा रंग छोड़े या टूट जाए तो जान लीजिए कि ये जारी असली नहीं है।
  • आप असली जीरे की पहचान उसकी खुशबू से भी कर सकते हैं। नकली और मिलावटी जीरे में खुशबू नहीं होती है।

End of Feed