‘जैकफ्रूट डे’ विशेष : सेहत के लिए वरदान से कम नही ये कांटेदार फल, डाइजेशन से ब्लड प्रेशर तक रहेगा दुरुस्त

हर साल 4 जुलाई को 'जैकफ्रूट डे' मनाया जाता है। जैकफ्रूट को हिंदी में कटहल कहा जाता है। ये न केवल स्वादिष्ट फल है, बल्कि पोषण से भरपूर और स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद है। इसे फल और सब्जी दोनों रूपों में खाया जाता है। पाचन तंत्र को बेहतर बनाने से लेकर ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने तक इसके कई लाभ हैं।

'जैकफ्रूट डे' मनाने के पीछे उद्देश्य इस फल के पोषण, स्वास्थ्य, और पर्यावरणीय लाभों को उजागर करना है। आइए, जानते हैं कि कटहल पाचन तंत्र के लिए कैसे फायदेमंद है और इसे 'जैकफ्रूट डे' पर कैसे सेलिब्रेट किया जा सकता है। कटहल प्रोटीन, फाइबर, और विटामिन से भरपूर होता है। 'जैकफ्रूट डे' के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए दिन लोग कटहल से बने व्यंजनों को आजमाते हैं। इसके लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी कटहल से बने व्यंजनों की तस्वीरों को पोस्ट किया जाता है। आइए जानते हैं कटहल के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में...

jackfruit day

पाचन के लिए कहटल के फायदे

पाचन की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए कटहल काफी फायदेमंद है। इसमें उच्च मात्रा में डाइटरी फाइबर पाया जाता है, जो पाचन तंत्र के लिए वरदान है। फाइबर मल त्याग को नियमित करता है, कब्ज को रोकता है और आंतों की सफाई में मदद करता है। यह आंतों में अच्छे बैक्टीरिया (प्रोबायोटिक) को बढ़ावा देता है, जिससे पाचन प्रक्रिया सुचारू रहती है। इसके बीज भी फाइबर से भरपूर होते हैं और इन्हें उबालकर या भूनकर खाने से पाचन तंत्र को अतिरिक्त सहायता मिलती है। ग्रामीण इलाकों में लोग कटहल के बीजों की सब्जी बनाकर भी सेवन करते हैं।

End of Feed