क्या वाकई सेहत के लिए नुकसानदेह होती है चीनी? सेहत पर क्या होते हैं इसके प्रभाव, यहां जानें कितना सुरक्षित इसका सेवन

Is Sugar Really Bad For Health: चीनी के सेवन को सेहत के लिहाज से काफी नुकसानदेह माना जाता है। इसकी तुलना जहर और नशीले पदार्थों के साथ की जाती है। ऐसा माना जाता है कि चीनी खाने से इसकी लत लग सकती है। लेकिन क्या वाकई ऐसा है? यहां जानें चीनी का सेवन कितना सेफ है।

Is Sugar Really Bad For Health: चीनी को स्वास्थ्य के लिए सबसे हानिकारक चीजों में से एक माना जाता है। आए दिन लोगों से यह सुनने को मिलता है कि चीनी खाने से बचना चाहिए। कुछ लोग तो इसकी तुलना जहर तक से कर देते हैं। बहुत सारे ऐसे अध्ययन हैं, जिनमें चीने के अधिक सेवन का संबंध कई गंभीर बीमारियों के बढ़ते जोखिम के साथ दिखाया गया है और यह सही भी है। शरीर का वजन बढ़ाने से लेकर डायबिटीज के खतरे को बढ़ाने तक, नियमित चीनी का सेवन करने से अनेक नुकसान हैं। लेकिन अक्सर हम देखते हैं कि बहुत से फिटनेस इन्फ्लूएंसर और हेल्थ एक्सपर्ट पूरी तरह से शुगर को डाइट से बाहर करने की सलाह देते हैं, लेकिन क्या ऐसा करना सही है? आपको बता दें कि नारियल, फल, सब्जियां और यहां तक की जूस आदि में भी प्राकृतिक शुगर होती है। इनकी मदद से रिफाइंड चीनी के स्वस्थ विकल्प भी तैयार किए जाते हैं। अब इस तरह की शुगर से भी लोग परहेज करने की सलाह देते हैं। लेकिन क्या ऐसा करना सही है? शुगर स्वास्थ्य के लिए लिहाज से कितना सेफ और आपको इसका सेवन करना चाहिए या नहीं, इस लेख में विस्तार से जानें।

Is Sugar Really Bad For Health

Is Sugar Really Bad For Health

क्या शुगर सेहत के लिए सुरक्षित है - Is Sugar Safe For Health

'अति हर चीज की बुरी होती है' आपने कभी न कभी यह कहावत जरूर सुनी होगी। चीनी के साथ भी कुछ ऐसा ही है। अगर एक संतुलित डाइट की बात करें, तो अपनी दैनिक कैलोरी की जरूरत का कुछ प्रतिशत शुगर से भी ले सकते हैं। सीमित मात्रा में और अपनी दैनिक खुराक के अनुसार आप जब तक इसका सेवन कर रहे हैं, यह आपके लिए सुरक्षित है। लेकिन आजकल हम देखते हैं कि हर चीज में चीनी मिलाई जाती है। बाजार में मौजूद ज्यादातर फूड चीनी से भरे हैं। मिठाई, मीठी ड्रिंक्स, बिस्किट, टॉफी, चॉकलेट, चाय-कॉफी आदि सभी में भरपूर चीनी है। जब आप चीनी से भरपूर इन चीजों का नियमित सेवन शुरू कर देते हैं, तो यह आपकी सेहत के लिए नुकसानदेह हो जाता है। लेकिन मोडरेशन में या सीमित मात्रा में ये सेहत को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। जैसी कि हमने शुरुआत में ही बताया चीनी को एक बैलेंस्ड डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है।

End of Feed