Peanut Butter Benefits: क्या पीनट बटर वेट लॉस में मदद करता है, जानिए मूंगफली की इस डिश के क्या हैं फायदे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 11, 2023, 07:27 PM IST

Is Peanut Butter good for weight loss, Peanut Butter Benefits: पीनट बटर को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। वेट लॉस डाइट में भी पीनट बटर को शामिल किया जाता है। यहां जानें कि क्या पीनट बटर वेट लॉस में मदद करता है और क्या हैं इसके फायदे।

Is Peanut Butter good for weight loss, Peanut Butter Benefits: वेट लूज करने में दिक्कत हो रही है? हर तरह की एक्सरसाइज और डाइट भी फॉलो कर ली, लेकिन कोई खास असर नहीं हुआ? या फिर जंक/मीठे की क्रेविंग्स के आगे घुटने टिका दिए? अगर इन सवालों का जवाब हां है, तो आपके लिए ये जानना जरूरी है कि स्वाद के साथ साथ वजन का भी ध्यान रखा जा सकता है। और इसमें मदद करता हेल्दी खाना, जिसकी लिस्ट में सभी का पसंदीदा पीनट बटर (Peanut Butter) भी शामिल है।

Peanut Butter Benefits: क्या पीनट बटर वेट लॉस में मदद करता है, जानिए मूंगफली की इस डिश के क्या हैं फायदे

रोस्टेड मूंगफली से बना ये ब्रेड स्प्रेड (Peanut Butter Ke Fayde) बहुत ही पौष्टिक माना जाता है। इसमें विटामिन E, मैग्नीशियम, आयरन, सेलेनियम और विटामिन B6 मौजूद होता है। जहां तक बात है वेट लॉस की तो अब आप सोच रहे होंगे कि, वेट लॉस के लिए तो लो कैलोरी चीजें खानी चाहिए। और पीनट बटर में पौष्टिक तत्वों के साथ फैट और कैलोरी दोनों ही ज्यादा होती है। तो इससे वजन कम कैसे हो सकता है? तो यहां जानिए इन सवालों के जवाब।

End of Feed