थायराइड आज एक ऐसा रोग हो गया है जिससे बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हो रहे हैं। वहीं बात करें महिलाओं की तो उनकी संख्या और भी अधिक है। हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार शहरी महिलाओं में थायराइड की समस्या और ज्यादा देखने को मिल रही है। लगभग 10 में 4 महिलाओं में थायराइड के लक्षण देखने को मिल रहे हैं। थायराइड दो तरह का होता है, पहला हाइपरथायरायडिज्म दूसरा हाइपोथायरायडिज्म। जब शरीर में थायराइड हार्मोन का उत्पादन होना कम हो जाता है, तो इसे हाइपोथायरायडिज्म कहा जाता है। वहीं जब शरीर में ज्यादा मात्रा में थायराइड हार्मोन बनने लगता है, तो इसे हाइपरथायरायडिज्म कहा जाता है। आइए जानते हैं ऐसे 5 फूड जो आपको थायराइड से मुक्ति दिला सकते हैं।
food for thyroid
बेरीज
एंटीऑक्सीडेंट, आयोडीन, सेलेनियम और विटामिन-डी जैसे पोषक तत्वों से भरपूर बेरीज हमारी थायराइड ग्रंथि को रेगुलेट करने का काम करती है। आप रोजाना स्ट्रॉबेरी, अंगूर, आंवला और क्रैनबेरी को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।दही
दूध से बने उत्पादों में आयोडीन और कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो इसे थायराइड को रेगुलेट करने में काफी कारगर बनाता है। यदि आप वयस्क हैं तो आपको अपनी डाइट में रोजाना 150mcg आयोडीन को शामिल करना चाहिए। इसके लिए आप दही, पनीर, मक्खन आदि को खा सकते हैं।नॉनवेज
यदि आप रोजाना चिकन, मटन और मछली जैसे फूड का सेवन करते हैं, तो इससे आपको थायराइड को रेगुलेट करना आसान हो जाता है। इसमें जिंक और ओमेगा-3 पाया जाता है जो थायराइड को कंट्रोल करता है।ब्रोकली
ब्रोकली का सेवन भी हमारे थायराइड के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। ब्रोकली में पाए पोषक तत्व हमारे थायराइड को रेगुलेट करते हैं। आपको गोभी, ब्रोकली आदि को डाइट में शामिल करना चाहिए।अंडा
यदि आप केवल 1 अंडा रोज खाते हैं तो इससे आपको डेली यूज का लगभग 16 प्रतिशत आयोडीन मिल जाता है। इसलिए थायराइड होने पर आपको अंडा डेली अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
