लू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए IMD ने जारी किया Red Alert, 49 डिग्री पहुंचा तापमान, अगले कुछ दिन बरतें ये जरूरी सावधानी

Imd Issues Red Alert: मौसम में चलने वाली गर्म हवाएं या लू भी अपने चर्म पर हैं। ऐसे में इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) इसके चलते रेड एलर्ट जारी किया है। साथ ही, अगले कुछ दिन बहुत सावधानी बरतने की हिदायत भी दी है। मौसम का तापमान कुछ स्थानों पर 48 डिग्री को भी पार कर चुका है।

Imd Issues Red Alert: वातावरण में बढ़ती गर्मी इस साल सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है। देश के कई कुछ राज्यों में तापमान 48 से 49 डिग्री तक भी पहुंच चुका है। ऐसे में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में मौसम का तापमान इससे भी अधिक हो सकता है। मौसम में चलने वाली गर्म हवाएं या लू भी अपने चर्म पर हैं। ऐसे में इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) इसके चलते रेड एलर्ट जारी किया है। साथ ही, अगले कुछ दिन बहुत सावधानी बरतने की हिदायत भी दी है। क्योंकि इस दौरान गर्म हवाओं की चपेट में आने की संभावना काफी अधिक है। अगर इस दौरान आप लू की चपेट में आ जाते हैं, तो इससे आपकी सेहत को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है। अगर वातावरण में गर्मी अधिक बढ़ती है, तो इसके गंभीर दुष्परिणाम देखने को मिल सकते हैं। ऐसे में आपको अपने स्वास्थ्य की अधिक देखभाल करने की जरूरत है। यहां जानें इस भीषण गर्मी के प्रभाव से बचने के लिए क्या-क्या जरूरी सावधानी बरतें।

Imd Issues Red Alert Due To Heat Waves And Hot Weather

Imd Issues Red Alert Due To Heat Waves And Hot Weather

तपती-जलती गर्मी में मौसम स्वस्थ रहने के लिए बरतें ये जरूरी सावधानी

घर में रहें

अगर बाहर जाना बहुत आवश्यक नहीं है, तो कोशिश करें कि घर में ही रहें। घर से बाहर निकलते हैं कि लू के थपेड़े लगने-लगते हैं, जो आपको बीमार बना सकते हैं। खासकर, दिन के समय इनका प्रकोप और भी अधिक बढ़ जाता है। इसलिए घर में ही रहें।

End of Feed