गन्ने का रस पीते समय ज्यादातर लोग करते हैं ये गलती, ICMR ने दी चेतावनी - बन सकता है गंभीर बीमारियों की वजह

Sugarcane juice Side effects: अगर आप भी गर्मी में कई-कई गिलास गन्ने का जूस पी जाते हैं, तो आपको सतर्क होने की जरूरत है। आपको बता दें कि अधिक मात्रा में इसका सेवन सेहत को काफी नुकसान पहुंचा सकता है। ICMR ने इसके सेवन को लेकर ने नई गाइडलाइन शेयर की है।

Sugarcane juice Side effects: गर्मी के मौसम में जब भी मौका मिलता है लोग गन्ने का रस जरूर पीते हैं। यह पीने में बहुत ही स्वादिष्ट और रिफ्रेशिंग होता है। इसे पीते ही शरीर में एनर्जी आ जाती है और शरीर को बहुत ठंड भी मिलती है। यह गर्मियों में लोगों के पसंदीदा ड्रिंक्स में से एक है। यह सेहत के लिए भी बहुत लाभकारी होता है। इसलिए लोग दिन भर में कई-कई गिलास गन्ने का रस पी जाते हैं। यह यही है कि गन्ने का जूस पीने से गर्मी के मौसम में कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव होता है और ढेरों फायदे मिलते हैं। लेकिन गन्ने का जूस पीते समय कुछ जरूरी बातों का बहुत खास ध्यान रखने की जरूरत है। आपकी छोटी सी गलती सेहत को काफी नुकसान पहुंचा सकती है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने गन्ने का जूस के सेवन को लेकर बहुत महत्वपूर्ण जानकारी शेयर है। अपनी गाइडलाइन्स में उन्होंने गन्ने का जूस पीने से क्या नुकसान हो सकते हैं और आपको इसका सेवन करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, इसको लेकर जानकारी शेयर की है। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Sugarcane juice Side effects

Sugarcane juice Side effects

गन्ने के जूस के सेवन को लेकर क्या कहता है ICMR

ICMR ने गन्ने के सेवन को लेकर बहुत महत्वपूर्ण जानकारी शेयर की है। उनका मानना है कि गन्ने का रस पीना सेहत के लिए बहुत नुकसानदेह हो सकता है। कुछ लोगों को तो इसका भूलकर भी सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें शुगर की मात्रा काफी अधिक होती है। वहीं, सामान्य लोगों को भी गन्ने का जूस बहुत कम या सीमित मात्रा में ही पीना चाहिए। आमतौर पर एक व्यस्क व्यक्ति को दिन में 30 ग्राम से अधिक चीनी का सेवन करने की सलाह नहीं दी जाती है। वहीं, 7-10 साल के बच्चों के लिए दैनिक चीनी के सेवन की मात्रा 24 ग्राम है। लेकिन जब हम 1 गिलास (200ml) गन्ने का जूस पीते हैं, तो यह इसमें 25 से 30 ग्राम तक शुगर होती है। इससे आप एक ही बार में अपने दिन भर के शुगर की लिमिट तक पहुंच जाते हैं।

End of Feed