यूरिक एसिड का पूरी तरह सफाया करेगी इन 3 पत्तों से बनी चटनी, जोड़ों के दर्द का होगा परमानेंट इलाज

शरीर में बढ़ता हुआ यूरिक एसिड कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम का कारण बन जाता है। जिसे कंट्रोल करने के लिए कई तरह के घरेलू उपाय आपने जरूर सुने होंगे। आज हम आपको 3 पत्तों को मिलाकर बनी एक ऐसी चटनी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो यूरिक एसिड का पक्का इलाज साबित हो सकती है।

शरीर में बढ़ा हुआ यूरिक एसिड कई तरह की समस्याओं की वजह बनता है। जिससे जोड़ों में दर्द और सूजन सबसे आम है। जब हमारी डाइट में प्यूरीन की मात्रा बढ़ने लगती है, तो इसे फिल्टर करना किडनी के लिए बहुत मुश्किल साबित होता है। यूरिक एसिड बनाने वाले प्यूरीन को किडनी फिल्टर करके शरीर से बाहर करती रहती है, लेकिन जब यह जरूरत से ज्यादा बनने लगता है, तो ये हमारे जोड़ों में जमा होने लगता है। जो आगे चलकर जॉइंट पेन और जोड़ों में आई सूजन का कारण बनता है। इसे कंट्रोल करने के लिए आपको कई तरह की डाइट संबंधी सावधानी रखने की सलाह दी जाती है। आज हम आपको एक ऐसी चटनी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके यूरिक एसिड को कंट्रोल कर सकते हैं। आइए जानते हैं कौन सी है ये चटनी और कैसे करें इस्तेमाल?

home remedies for uric acid

इन पत्तियों से बनाएं चटनी

यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए आप पुदीना, धनिया और लहसुन के पत्तों से बनी चटनी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस तीनों के पत्तों को आप बराबर मात्रा में लेकर इसे मिक्स या पारंपरिक चटनी बनाने के यंत्र के माध्यम से पीस लें। इस चटनी को स्वादिष्ट बनाने के लिए आप इसमें आंवला, लहसुन और हरी मिर्च भी डाल सकते हैं। इस चटनी का सेवन आप अपने खाने के साथ कर सकते हैं।

End of Feed