How to Save Life After Snake Bite : मानसून का मौसम शुरु हो चुका है, ऐसे में सांप भी अपने बिलों से बाहर निकलने लगते हैं। यही कारण है कि बारिश में सांप काटने के मामले काफी ज्यादा बढ़ने लगते हैं। हालांकि सांप न काटे इसके लिए आपको एहतियात बरतनी चाहिए, लेकिन यदि सांप काट ले तो आपको खुद को शांत रखना चाहिए। जी हां सांप काटने के बाद घबराहट आपकी जान की दुश्मन बन सकती है। यदि आपको सांप काट ले तो आपको एकदम शांत होकर बैठ जाना चाहिए और जल्दी से जल्दी डॉक्टर के पास जाने का प्रयास करना चाहिए। इसके अलावा आज हम आपको सांप काटने पर जान बचाने के लिए किए जाने वाले कुछ कारगर प्रयासों के बारे में बताने जा रहे हैं।
सांप काटने पर घबराहट क्यों जानलेवा बन सकती है?
सांप का काटना हमारी जान का दुश्मन हो सकता है, क्योंकि घबराहट में हमारा ब्लड प्रेशर काफी तेजी से बढ़ने लगता है। जिससे जहर तेजी से आपके पूरे शरीर में फैल सकता है। यही कारण है कि सांप के काटने के बाद यदि आप घबराते हैं, या इधर-उधर भागते हैं, तो आपको जान का जोखिम ज्यादा हो सकता है। इसलिए सर्पदंश के बाद आपको घबराना नहीं बल्कि शांत होकर बैठना चाहिए।
यह भी पढ़ें - मानसून में सेहत के लिए मुश्किल बढ़ा सकता है डायबिटीज, जानें बारिश के मौसम में कैसे कंट्रोल करें ब्लड शुगर लेवल
सांप काटने पर जान बचाने के लिए करें ये घरेलू उपचार
- सांप के काटने पर घबराएं नहीं और मरीज को शांत रखें, ताकि ब्लड प्रेशर तेज न हो और जहर जल्दी न फैले।
- सांप काटने के बाद खुद को हिलने-डुलने से बचाएं, और प्रभावित स्थान को काटे दिल से नीचे रखें।
- काटे गए स्थान से ऊपर की ओर पट्टी बांधें जिससे खून में जहर का प्रवाह थोड़ा कंट्रोल किया जा सके।
- इन सभी उपायों को अपनाने के बाद रोगी को तुरंत अस्पताल ले जाएं, क्योंकि जितनी देरी होगी जान का खतरा उतना अधिक होता जाएगा।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
