पीरियड्स के दौरान कब्ज करती है परेशान? तो इन 5 टिप्स की मदद से पाएं इससे छुटकारा

How To Relieve Constipation During Periods: अगर आपको भी पीरियड्स के दौरान गंभीर कब्ज और ब्लोटिंग की समस्या परेशान करती है, तो इन सरल टिप्स को फॉलो करके आप आसानी से इससे राहत पा सकते हैं। इनकी मदद से आपको पीरियड्स की ऐंठन और दर्द से भी राहत मिलेगी। टिप्स जानने के लिए आगे पढें यह लेख।

How To Relieve Constipation During Periods: पीरियड्स के दौरान कब्ज की समस्या ज्यादातर महिलाओं को परेशान करती है। इस दौरान पाचन संबधी समस्याएं होना आम बात है, क्योंकि इस दौरान महिलाओं के शरीर में कई बदलाव होते हैं। इस दौरान अपने खानपान का बहुत खास ध्यान रखने की जरूर होती है। साथ ही, कुछ गलतियों से भी बचने की सलाह दी जाती है। बहुत सी महिलाओं को पीरियड्स के दौरान गंभीर कब्ज और ब्लोटिंग का सामना करना पड़ता है। इसकी वजह से उनके पीरियड्स के लक्षण भी गंभीर होने लगते हैं। वे इस बात को लेकर काफी परेशान रहती हैं कि आखिर पीरियड के दौरान होने वाली कब्ज से कैसे राहत पाएं? अगर आप भी उन महिलाओं में से हैं, जिन्हें पीरियड में कब्ज परेशान करती है, तो इस लेख में हम आपको इससे छुटकारा पाने के लिए सरल टिप्स बता रहे हैं।

Tips To Relieve Constipation During Periods

Tips To Relieve Constipation During Periods

पीरियड में कब्ज से राहत के लिए आजमाएं ये टिप्स- Tips To Relieve Constipation During Periods

चाय-कॉफी पीने से बचें

बहुत सी महिलाएं पीरियड्स के दौरान चाय-कॉफी बार-बार पीती हैं। इसमें कैफीन होता है और इन्हें खाली पेट पीने से पेट में गैस बनती है। साथ ही, कई अन्य पेट संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं। यह कब्ज और ब्लोटिंग का कारण भी बनती है। इसलिए इन्हें पीने से बचें।

End of Feed