How to Reduce fat on waist In Hindi : आजकल की अनियमित लाइफस्टाइल, खराब खानपान और शारीरिक गतिविधियों की कमी के कारण कमर पर चर्बी जमा होना एक आम समस्या बन गई है। कमर पर जमा चर्बी न सिर्फ आपके लुक को खराब करती है। बल्कि ये कई स्वास्थ्य समस्याओं को भी जन्म दे सकती है। यदि आप कमर की चर्बी के लिए केवल एक्सरसाइज करने पर ध्यान देते हैं, तो आपको इसके साथ कुछ घरेलू नुस्खों को भी अपनाना चाहिए। आज हम आपको इसके लिए कारगर 4 नुस्खे बताने जा रहे हैं।
कमर की चर्बी को कैसे कम करें? - How to Reduce fat on waist
फाइबर फूड्स का सेवन करें
शरीर में जमा फैट को तेजी से कम करने के लिए आपको फाइबर से भरपूर चीजों को शामिल करना चाहिए। फाइबर आपके पाचन को बेहतर बनाता है, जिससे आपका पाचन काफी बेहतर होता है। इसके अलावा फाइबर आपके पेट को भरा हुआ रखता है, जिससे आप ओवरईटिंग से बचते हैं।
भरपूर पानी पिएं
शरीर में जमा फैट को कम करने में पानी आपकी मदद कर सकता है। दरअसल पानी शरीर को डिटॉक्स करता है, जिससे आपका मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। इससे आपको फैट कम करने में काफी मदद मिलती है। यही कारण है कि आपको दिन में 3-4 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए।
तनाव कम करें
तनाव आपके शरीर में फैट बढ़ने की बड़ी वजह बन रहा है। वर्क लाइफ बैलेंस की कमी के कारण लोगों में तनाव काफी ज्यादा बढ़ता जा रहा है। तनाव के कारण हमारे शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन का लेवल बढ़ने लगता है। जिससे शरीर में फैट तेजी से जमा होने लगता है। तनाव कम करने के लिए आपको रोजाना 7-8 घंटे की नींद लेनी चाहिए। इसके अलावा आप मेडिटेशन का भी सहारा ले सकते हैं।
एक्सरसाइज भी है जरूरी
कमर पर जमा फैट कम करने के लिए एक्सरसाइज भी काफी जरूरी होती है। इसके लिए आप रोजाना क्रंचेस, प्लैंक, बेली ट्विस्ट, साइड बेंड और लेग रेज जैसी एक्सरसाइज रोजाना करने की आदत बनाएं। इस तरह आप अपने कमर के फैट को तेजी से कम कर सकते हैं।
