बाहर ही नहीं घर में भी चपेट में ले सकती है लू, जानें घर में गर्म हवाओं के प्रकोप से कैसे बचें

How To Protect From Heat Waves While Indoors: आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि आप घर में रहकर भी गर्मी की चपेट में आ सकता है। आपकी खिड़की व दरवाजों से भी धूप और गर्म हवाएं प्रवेश करती हैं, जो आपको घर में भी बीमार बना सकती हैं। ऐसे में ये टिप्स आपकी लू से बचाव में मदद करेंगी।

How To Protect From Heat Waves While Indoors: मौसमी में गर्मी और लू के बढ़ते प्रकोप के चलते अब लोग घरों में पैक हो रहने लगे हैं। क्योंकि घर से बाहर निकलती है गर्म हवाओं के थपेड़े पड़ना शुरू हो जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, लू से बचने के लिए सिर्फ घर में रहना ही काफी नहीं है? ज्यादातर लोगों को ऐसा लगता है कि घर में पंखे या कूलर की हवा में बैठकर लू के प्रकोप से बचा जा सकता है। लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं है। आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि आप घर में रहकर भी गर्मी की चपेट में आ सकता है। आपकी खिड़की व दरवाजों से भी धूप और गर्म हवाएं प्रवेश करती हैं, जो आपको घर में भी बीमार बना सकती हैं। इसलिए इस तपती-जलती गर्मी में सिर्फ घर से बाहर निकलते समय ही नहीं, बल्कि घर में रहकर भी अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। अब सवाल यह उठता है कि आखिर घर में रहकर लू से बचने के लिए क्या करें? इस लेख में जानें इससे बचने के आसान उपाय।

How To Protect From Heat Waves While Indoors

How To Protect From Heat Waves While Indoors

घर में गर्म हवाओं के प्रकोप से बचने के उपाय - Tips To Protect From Heat Waves In Hindi

तरल पदार्थों का सेवन बढ़ाएं

भले ही आप घर में हैं, लेकिन पर्याप्त पानी और हेल्दी ड्रिंक्स का सेवन करना आवश्यक है। यह शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए आवश्यक हैं। यह आपके शरीर को आंतरिक रूप से ठंडा और गर्मी के प्रभाव को कम करने में मदद करते हैं।

End of Feed