डेंगू के साथ अब बढ़ा Zika Virus का प्रकोप, पुणे में एक ही घर के 2 लोग हुए संक्रमित, जानें कैसे करें बचाव

How To Prevent Zika Virus: देश में पहले ही डेंगू की वजह से लोगों का बुरा हाल है। अब ऐसे में जीका वायरस ने भी लोगों की चिंताएं काफी बढ़ा दी हैं। इसके मामले भी देश में काफी तेजी से फैल रहे हैं। हाल ही, में महाराष्ट्र के पुणे में जीका वायरस के 2 नए मामले सामने आए हैं। आपको बता दें कि यह एक गंभीर संक्रमण है, ऐसे में इससे बचाव के लिए आपको जरूरी सावधानी बरतने की जरूरत है।

How To Prevent Zika Virus: बारिश के दिनों में मच्छरों का प्रकोप काफी अधिक बढ़ जाता है। इन दिनों आसपास पानी काफी अधिक जमा हो जाता है, जहां हानिकारक मच्छर पनपने लगते हैं। यही मच्छर डेंगू-मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी स्थितियों का कारण बनते हैं। देश में पहले ही लोग डेंगू बुखार की चपेट में तेजी से आ रहे हैं। अब ऐसे में जीका वायरस ने भी लोगों की चिंताएं काफी बढ़ा दी हैं। आपको बता दें कि पुणे में एक ही घर के दो लोगों में जीका वायरस की पुष्टि हुई है। यहां एक 46 वर्षीय डॉक्टर और उनकी बेटी जीका वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। दोनों को ही त्वचा में चकत्ते और बुखार की समस्या हुई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उनके ब्लड टेस्ट कराया गया है, जिसमें जीका वायरस की पुष्टि हुई। आपको बता दें कि यह एक गंभीर वायरस है। जीका वायरस एडीज मच्छरों के काटने से फैलता है। इस मच्छर काटने से ही डेंगू और मलेरिया फैलता है। ये मच्छर दिन और रात दोनों में काटते हैं। ऐसे में बदलते मौसम में आपको अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। जीका वायरस से बचाव के लिए आपको किन बातों का ध्यान रखने की जरूरत है, इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।..

How To Prevent Zika Virus

How To Prevent Zika Virus

जीका वायरस से बचाव के उपाय - How To Prevent Zika Virus In Hindi

सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) के अनुसार, मच्छर आपको दिन और रात में काटते हैं। आप कुछ सरल मच्छरों को काटने से रोकने और उनसे संक्रमित होने के खतरे को कम करने के लिए कुछ सरल टिप्स फॉलो कर सकते हैं जैसे,

End of Feed