हमारी सेहत अच्छी हो हमारा शरीर की बनावट भी जबरदस्त हो ऐसा हम सभी चाहते हैं। इसके लिए आज युवा अपनी डाइट में अलग-अलग तरह से प्रोटीन को शामिल करते हैं। वहीं बात करें जिम जाने वाले लोगों की तो उनकी डाइट में तो महंगे महंगे प्रोटीन पाउडर जरूर शामिल होते हैं। जिसका कारण है कि आज बॉडी बनाने का चलन युवाओं में बहुत तेजी से बढ़ता जा रहा है। जिम में ट्रेनर आपको बेहतर रिजल्ट के लिए प्रोटीन का सहारा लेने की सलाह जरूर देता है, लेकिन बाजार में मिलने वाले प्रोटीन पाउडर काफी महंगे होते हैं। इसलिए आज हम आपको घर पर बना बेहद शानदार प्रोटीन पाउडर बताने जा रहे हैं।
How to make protein powder in home
घर पर कैसे तैयार करें प्रोटीन पाउडर (How to prepare homemade protein powder)
घर पर प्रोटीन पाउडर तैयार करने के लिए आपको कई तरह के ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल करना होगा। इसके लिए आपको बादाम, अखरोट, पिस्ता, मूंगफली, काजू, चिया सीड्स, मूंगफली आदि को 100-100 ग्राम की मात्रा में ले लेना है। अब इन सभी को आप एक पैन में लेकर हल्का सा भून लें। इस तरह भुने हुए ड्राई फ्रूट्स और सीड्स को मिक्सर में डालकर आपको पाउडर तैयार कर लेना है। इस तरह आपका होममेड प्रोटीन पाउडर तैयार है।
कैसे करें सेवन? (How to consume)
इस होममेड प्रोटीन पाउडर का सेवन आप एक्सरसाइज के बाद कर सकते हैं। जिसे आप 1 गिलास दूध में 2 चम्मच की मात्रा में मिलाकर सेवन करें। इस पाउडर को पीते ही कुछ ही दिन के अंदर आप शरीर में गजब के बदलाव देख पाएंगे।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
