खानपान और लाइफस्टाइल से जुड़ी गलतियों के कारण आज बढ़ता हुआ वजन बहुत से लोगों की समस्या बनता जा रहा है। वजन के कारण बाहर निकला हुआ पेट हमारे लुक को खराब करता ही है, इसके अलावा ये कई तरह के रोगों का भी कारण बन जाता है। वेट लॉस के लिए जितना जरूरी एक्सरसाइज करना है उतना ही जरूरी अपने खानपान का ध्यान रखना भी है। यदि आप वेट लॉस का ट्राई कर रहे हैं, तो आज हम आपको एक खास ड्रिंक बताने जा रहे हैं। यदि आप रात में दूध पीते हैं, तो आप सिंपल दूध की जगह इसमें दालचीनी मिक्स करके पीएं। दूध और दालचीनी से बनी ये हेल्दी ड्रिंक आपको वेट लॉस में काफी मदद कर सकती है। आइए जानते हैं कि कैसे वेट लॉस के लिए करें दूध और दालचीनी का सेवन?
वेट लॉस के लिए दूध और दालचीनी - Milk and Cinnamon for Weight Loss in Hindi
आमतौर पर दूध को वेट गेन के लिए असरदार माना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दूध के साथ दालचीनी मिक्स कर देने से यह असरदार वेट लॉस ड्रिंक बन जाती है। दूध और दालचीनी से बनी ये ड्रिंक आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करती है। जिससे आपको वेट लॉस में काफी मदद मिलती है।
कैसे तैयार करें दूध और दालचीनी वाली ड्रिंक? - How to prepare milk and cinnamon drink?
इसके लिए आप 1 गिलास दूध में 1 चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें। अब इस दूध को किसी पैन में डालकर अच्छे से उबाल लें। इस तरह उबले हुए दूध को ठंडा करके सेवन करें। यदि आप सोने से पहले इसका सेवन करेंगे तो इसके आपको भरपूर फायदे देखने को मिलते हैं।
दूध और दालचीनी के अन्य फायदे - Other benefits of milk and cinnamon
- दूध में दालचीनी मिलाकर पीने से दिनभर के तनाव से मुक्ति मिलती है, और आपकी नींद की क्वालिटी बेहतर होती है।
- दूध और दालचीनी से बनी ये ड्रिंक आपको जॉइंट्स पेन से राहत दिलाने में कारगर है क्योंकि दालचीनी में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं।
- दूध में दालचीनी को मिलाकर पीने से आपकी हड्डियां मजबूत होती है, क्योंकि दूध में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है।
- दूध और दालचीनी से बनी ये ड्रिंक आपको आंतरिक सूजन से राहत दिलाती है क्योंकि इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
