क्या आपके पेट में भी बनती है चने खाने के बाद गैस? तो उबालते समय करें ये काम, फिर नहीं फूलेगा गुब्बारे जैसा पेट

How To Cook Chickpeas To Prevent Gas: अगर आपको भी चना और छोले आदि खाने के बाद पेट संबंधी समस्याएं परेशान करती हैं, तो इससे बचने के लिए आपको छोले पकाने का तरीका बदलने की जरूरत है। अगर आप सही तरीके से इन्हें पका कर खाते हैं, तो आप पाचन संबंधी समस्याओं से दूर रहेंगे।

How To Cook Chickpeas To Prevent Gas: आपने अक्सर देखा होगा बहुत से लोग जब छोले-चने, राजमा या दाल आदि का सेवन करते हैं, तो उनके पेट में गैस बन जाती है। इसकी वजह से उनका पेट भी गुब्बारे की तरह फूल जाता है, जिसकी वजह से उन्हें काफी असहजता का सामना करना पड़ता है। कई बार इनका सेवन करने से बाद लोगों का पेट भी खराब हो जाता है। पेट दर्द की समस्या भी देखने को मिलती है। आपको बता दें कि ये चना और छोले आदि में पोषण भरपूर मात्रा में होता है। यह प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट के साथ-साथ कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। न्यूट्रिशन से भरपूर होने की वजह से से पचने में भारी होते हैं। इसलिए सभी लोगों के लिए इन्हें अच्छी तरह डाइजेस्ट कर पाना थोड़ा मुश्किल होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, अगर आप इन्हें पकाते समय कुछ बातों का ध्यान रखें तो आसानी से इन्हें पचने योग्य बना सकते हैं और पेट संबंधी समस्याओं से बच सकते हैं। अब सवाल यह उठता है कि आखिर पेट की गैस और ब्लोटिंग से बचने के लिए चने कैसे पकाएं? इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं....

How To Cook Chickpeas To Prevent Gas

How To Cook Chickpeas To Prevent Gas

गैस और ब्लोटिंग से बचने के लिए छोले कैसे उबालें

अगर आपको भी छोले खाने के बाद पेट में गैस हो जाती है, तो आपको बता दें कि ऐसे में छोले को सही तरीके उबालना बहुत जरूरी है। सबसे पहली चीज तो आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि छोले बनाने से पहले इन्हें 8-10 घंटों के लिए पानी में भिगोकर जरूर रखें। इससे यह पचने में आसान हो जाते हैं। उसके बाद जब आप छोले उबालने के लिए रखते हैं, तो इन्हें सीधे तौर पर न उबालें। कोशिश करें कि छोले उबालते समय ही आप इसमें कुछ मसाले जरूर डालें, जिससे कि यह पचने में और भी आसान हो सकें। आपको बता दें कि इस तरह जब आप छोले को उबालते हैं, तो इनका स्वाद भी कई गुणा बढ़ जाता है।

End of Feed