खराब डाइजेशन कैसे बढ़ाता है दिल की बीमारी का रिस्क, गट हेल्थ और हार्ट अटैक का क्या है कनेक्शन

Gut Health And Heart Connection: क्या आप भी अक्सर पाचन संबंधी समस्याएं जैसे पेट में गैस, अपच, कब्ज और सीने में जलन आदि से परेशान रहते हैं। तो बता दें कि ये खराब डाइजेशन की निशानी हैं। आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि खराब गट हेल्थ की वजह से हृदय स्वास्थ्य भी प्रभावित होता हैा। चलिए आज आपको बताते हैं गट-हार्ट कनेक्शन।

Gut Health And Heart Connection: हम अक्सर सोचते हैं कि दिल की बीमारी सिर्फ कोलेस्ट्रॉल, ब्लड प्रेशर या शुगर से जुड़ी होती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि बार-बार होने वाली गैस, पेट फूलना या खराब डाइजेशन भी दिल की सेहत पर असर डाल सकता है? हृदय रोग विशेषज्ञ ने गट हेल्थ और हार्ट हेल्थ के बीच गहरे कनेक्शन को समझाया है। उनका कहना है कि हमारी आंतों में मौजूद बैक्टीरिया सिर्फ पाचन ही नहीं संभालते, बल्कि शरीर में सूजन, ब्लड वेसल्स की सेहत और यहां तक कि हार्ट अटैक के खतरे को भी प्रभावित कर सकते हैं। यानी अगर पेट ठीक नहीं है, तो दिल भी खतरे में पड़ सकता है। आइए आसान भाषा में समझते हैं ये पूरा कनेक्शन।

खराब गट हेल्थ बढ़ा सकती है दिल की बीमारी का रिस्क

खराब गट हेल्थ बढ़ा सकती है दिल की बीमारी का रिस्क

गट हेल्थ और दिल का रिश्ता

हमारी आंतों में करोड़ों अच्छे और बुरे बैक्टीरिया रहते हैं, जिन्हें मिलाकर “गट माइक्रोबायोम” कहा जाता है। ये बैक्टीरिया खाना पचाने, विटामिन बनाने और इम्युनिटी मजबूत करने में मदद करते हैं। लेकिन जब इनका संतुलन बिगड़ जाता है, तो शरीर में सूजन बढ़ने लगती है। यही सूजन धीरे-धीरे ब्लड वेसल्स को नुकसान पहुंचा सकती है और दिल की बीमारी का रास्ता खोल सकती है।

End of Feed