सिर्फ प्यास नहीं बुझाता पानी, सेहत के लिए भी होता है अमृत, आयुर्वेद में बताए गए हैं सही तरीके से पीने के गजब फायदे

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सिर्फ खाना ही नहीं, पानी भी जरूरी है। आयुर्वेद के अनुसार सही समय और उचित मात्रा में पानी पीने से पाचन सुधरता है, रोग दूर होते हैं, वजन कंट्रोल में रहता है और मस्तिष्क सही तरीके से काम करता है। गर्म पानी और हर्बल पानी के फायदे भी जानें, तांबे के बर्तन में पानी पीने से कैसे स्वस्थ रहते हैं। पढ़ें, कितना और कब पानी पीना है ताकि आप स्वस्थ और ऊर्जावान बने रहें।

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए भोजन के अलावा पानी भी जरूरी है। हमारे शरीर की रचना ऐसी की गई है कि वह 70 फीसदी पानी से बना है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आयुर्वेद में पानी को 'औषधि' माना गया है? शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सही समय और उचित मात्रा में पानी बड़ा लाभदायक माना गया है। आयुर्वेद में पानी को शरीर के पांच तत्वों में शामिल किया गया है, जो मनुष्य के शरीर का निर्माता होता है। सही समय और उचित मात्रा में पानी आपके शरीर से रोगों का नाश कर सकता है।

पानी कब और कैसे पिएं

पानी कब और कैसे पिएं

पानी सिर्फ प्यास बुझाने का काम नहीं करता, बल्कि रक्त संचार को बेहतर बनाने, शरीर की गंदगी को बाहर निकालने, शरीर के तापमान को सही बनाए रखने, गुर्दे और किडनी का सही संचालन करने, पाचन शक्ति बढ़ाने और मस्तिष्क को ठीक से काम करने में मदद करता है।

End of Feed