Home remedies for back pain: कमर दर्द की समस्या इन दिनों एक आम समस्या बन चुकी है। कमर दर्द के कई कारण होते हैं, लेकिन इसके मूल कारणों में लंबे समय तक एक ही पॉश्चर में बैठकर काम करना या फिर शरीर में कैल्शियम और विटामिन की कमी होती है। खान पान में कमी की वजह से भी कमर में दर्द हो सकता है। कमर दर्द की शिकायत से कई लोग परेशान रहते हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग डॉक्टर के पास जाते हैं। हालांकि दवाओं से भी कई बार इस समस्या से छुटकारा नहीं मिल पाता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप कमर दर्द की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
कमर दर्द कैसे दूर करें (Source:istock)
How To Get Rid Of Back Pain - कमर दर्द कैसे दूर करें
अदरक की चायअदरक के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण दर्द को कम करने में बहुत कारगर साबित होते हैं। ऐसे में कमर दर्द की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप अदरक की चाय का सेवन कर सकते हैं। अदरक (Ginger) को बारीक टुकड़ों में काटकर पानी में मिलाएं और उबालकर छान लें। इसके बाद इसका सेवन करें। स्वाद के लिए आप इसमें शहद भी मिला सकते हैं।
हल्दी वाला दूध
एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर हल्दी दर्द की समस्या से निजात दिलाने में मददगार साबित होता है। कमर दर्द की समस्या से निजात पाने के लिए रोजाना रात को सोने से पहले हल्दी वाला दध पीएं। जल्द आराम मिलेगा।
सिंकाई करें
कमर की सिंकाई करने से भी दर्द में आराम मिलता है। कमर की ठंडी या गर्म दर्द को दूर करता है। ठंडी सिंकाई के लिए आप कपड़े में बर्फ का टुकड़ा रखकर कमर को सेंक सकते हैं। वहीं गर्म सिकाई के लिए गर्म कपड़ा रखकर कमर पर लगाएं।
ग्रीन टी
ग्रीन टी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से मोटापा, मधुमेह जैसे कई बीमारियों में फायदा मिलता है। इसके अलावा कमर दर्द की समस्या को भी दूर करने में ग्रीन टी बेहद फायदेमंद साबित होता है। रोजाना ग्रीन टी के सेवन से कमर दर्द की समस्या दूर होती है।
( डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)
