पाइल्स के मरीजों के लिए रामबाण है लौकी, जानें फायदे और इस्तेमाल का सही तरीका

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated May 3, 2023, 08:03 PM IST

पाइल्स एक ऐसी समस्या है जिसके बारे में लोग खुलकर बात तक नहीं कर पाते हैं। पाइल्स को बवासीर के नाम से भी जाना जाता है। बता दें कि पाइल्स होने पर मरीज के एनस के बाहर और अंदर के हिस्से में सूजन आ जाती है।

Bottle gourd for piles: आज की खराब लाइफस्टाइल और गलत खान पान की वजह से 60 फीसदी लोग पाइल्स की समस्या से परेशान हैं। पाइल्स एक ऐसी समस्या है जिसके बारे में लोग खुलकर बात तक नहीं कर पाते हैं। पाइल्स को बवासीर के नाम से भी जाना जाता है। बता दें कि पाइल्स होने पर मरीज के एनस के बाहर और अंदर के हिस्से में सूजन आ जाती है। पाइल्स ज्यादा होने पर कई बार ब्लीडिंग भी होने लगती है। बावसीर में मरीज को मल निकालने में काफी दिक्कत होती है। पाइल्स होने के मुख्य कारण गैस, कब्ज और पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। पाइल्स की समस्या से छुटकारा पाने के लिए मरीज कई डॉक्टरों के पास जाते हैं। हालांकि दवाओं के सेवन से ये कुछ समय के लिए ठीक हो जाते हैं लेकिन कुछ समय बाद फिर से ये परेशानी बढ़ने लगती है। ऐसे में इस समस्याा से निजात पाने के लिए आप लौकी की मदद ले सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि लौकी की मदद से कैसे पाइल्स की समस्या से निजात पाया जा सकता है।

Untitled design (1)

पाइल्स के लिए लौकी (Source:istock)

लौकी में मौजूद पोषक तत्व

लौकी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें आयरन, जिंक, पोटेशियम, विटामिन बी 1, विटामिन बी2, विटामिन बी3, विटामिन बी5, और विटामिन बी6 जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके साथ ही लौकी फाइबर का भी बेहतरीन सोर्स माना जाता है। इसके सेवन से वजन घटाने में भी मदद मिलती है। वहीं पाचन से जुड़ी समस्याओं को भी दूर करने में बहुत कारगर साबित होता है लौकी। नियमित रूप से लौकी का सेवन करने से बवासीर में होने वाले जलन और सूजन को कम करे में काफी मदद मिलती है।

ऐसे करें लौकी का इस्तेमाल

ठंडे पानी के साथ लौकी का छिलका

बवासीर की समस्या से निजात पाने के लिए लौकी के छिलके को अच्छी तरह सूखाकर उसका पाउडर बना लें। इसके बाद रोजाना सुबह खाली पेट इस पाउडर का ठंडे पानी के साथ सेवन करें।

End of Feed