मौसम के बदलाव के साथ घेर सकती है सर्दी-जुकाम की समस्या, जानें इससे बचाव के कुछ कारगर घरेलू उपाय

दिन में धूप की गर्माहट और सुबह शाम बर्फ के जैसी चलने वाली ठंडी हवा हमारी सेहत को भारी नुकसान पहुंचाती है। अब जब सर्दियां जाने को हैं और गर्मी ने अपनी दस्तक दे दी है। तो ऐसे में अपनी सेहत का ख्याल और भी ज्यादा रखना चाहिए। आइए जानते हैं इस मौसम में होने सर्दी-जुकाम से बचाव के कुछ कारगर घरेलू उपाय...

सर्दियों का जाना और गर्मी का धीरे-धीरे दस्तक देना अब शुरु हो चुका है। दिन में गर्माहट और सुबह शाम चलने वाली ठंडी हवा हमारी सेहत को नुकसान पहुंचाती है। अब जब सर्दियों का मौसम जाने को है और गर्मियों ने अपनी पूरी दस्तक दे दी है। तो ऐसे में अपनी सेहत का ख्याल और भी ज्यादा रखने की कोशिश करनी चाहिए। क्योंकि इस समय लोगों को सीजनल समस्याएं जैसे सर्दी-जुकाम बहुत ज्यादा होता है। सर्दी-जुकाम एक सीजनल समस्या है, जो एक-दूसरे से आपस में फैल जाती है। इसलिए इससे बचाव जरूरी है। आइए जानते हैं इसके लिए कारगर घरेलू उपाय...

home remedies for cough and cold

1. तुलसी का काढ़ा

हमारे घरों में मौजूद तुलसी का पौधा हमारे लिए रामबाण औषधि साबित होता है। जो हमें कई तरह की सीजनल बीमारियों से बचाने का काम करता है। तुलसी के पत्तों का काढ़ा बनाकर पीने से हमारी सर्दी-जुकाम की समस्या में भी तेजी से राहत मिलती है। इसके लिए आप 2 कप पानी में 10 तुलसी के पत्ते को डालकर 10 मिनट तक उबालें। इसके बाद इसे छानकर ठंडा कर पिएं।

End of Feed