HIV के इलाज में बड़ी छलांग, नई सुपर एंटीबॉडी ने 98% वेरिएंट्स को किया बेअसर, वायरस को किया लगभग खत्म

Scientists Discover Super Antibody Neutralizes HIV In Hindi: वैज्ञानिकों ने HIV के इलाज में बड़ी सफलता हासिल की है। नई सुपर एंटीबॉडी ने लगभग 98% वेरिएंट्स को बेअसर कर दिया है। यह खोज HIV मरीजों के लिए उम्मीद की नई किरण बन सकती है। जानिए कैसे यह सुपर एंटीबॉडी वायरस को लगभग खत्म करने में मदद कर रही है और भविष्य में HIV इलाज का चेहरा बदल सकती है।

Scientists Discover Super Antibody Neutralizes HIV In Hindi: दुनियाभर में HIV को अब तक लाइलाज बीमारी माना जाता रहा है, लेकिन अब वैज्ञानिकों ने उम्मीद की नई किरण जगा दी है। हाल ही में हुई एक रिसर्च में वैज्ञानिकों ने ऐसी 'सुपर एंटीबॉडी' ढूंढ निकाली है, जो HIV के लगभग 98% वेरिएंट्स को बेअसर कर देती है। यानी यह वायरस के अलग-अलग रूपों को पहचानकर उन्हें खत्म करने की क्षमता रखती है। यह खोज न सिर्फ मेडिकल साइंस के लिए बड़ी छलांग है, बल्कि लाखों HIV मरीजों के लिए भी एक नई उम्मीद लेकर आई है।

Scientists Discover Super Antibody Neutralizes HIV In Hindi

Scientists Discover Super Antibody Neutralizes HIV In Hindi

वैज्ञानिकों की नई खोज बनी उम्मीद की किरण

HIV से लड़ने में सबसे बड़ी दिक्कत यह रही है कि यह वायरस लगातार अपने रूप बदलता रहता है। इसी वजह से अब तक कोई स्थायी इलाज या वैक्सीन सफल नहीं हो पाई। लेकिन वैज्ञानिकों ने अब ऐसी “सुपर एंटीबॉडी” विकसित की है जो लगभग हर रूप में मौजूद HIV वायरस को पहचान कर उसे बेअसर कर सकती है। यह खोज इंसानों में क्लिनिकल ट्रायल की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

End of Feed