तेजी से शुगर बढ़ाने वाले कार्ब्स बढ़ा सकते हैं फेफड़ों के कैंसर का रिस्क, नई स्टडी का बड़ा खुलासा

High Glycemic Index Carbs And Lung Cancer: हाल ही में एक नई स्टडी में सामने आया है कि हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले कार्बोहाइड्रेट, जो शुगर लेवल को तेजी से बढ़ाते हैं, वे फेफड़ों के कैंसर का खतरा बढ़ सकता है। बेयलर विश्वविद्यालय और एमडी एंडरसन कैंसर सेंटर ह्यूस्टन की इस रिसर्च में पाया गया कि ऐसे कार्ब्स का ज्यादा सेवन शरीर में ऐसे बदलाव लाता है जो कैंसर सेल्स के बढ़ने को बढ़ावा दे सकते हैं। जानें स्टडी में क्या कुछ पाया गया है....

High Glycemic Index Carbs And Lung Cancer: आजकल हम सब जानते हैं कि ज्यादा शुगर और रिफाइंड कार्ब्स खाना सेहत के लिए अच्छा नहीं होता, लेकिन अब एक नई स्टडी ने इससे भी बड़ा खतरा सामने रखा है। बेयलर विश्वविद्यालय और एमडी एंडरसन कैंसर सेंटर ह्यूस्टन की रिसर्च बताती है कि हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) वाले कार्ब्स, जो ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ाते हैं, फेफड़ों के कैंसर का खतरा भी बढ़ा सकते हैं। यह बातें सुनकर थोड़ा चौंकना तो बनता ही है, क्योंकि ऐसे फूड्स अक्सर हमारी रोजमर्रा की डाइट में शामिल होते हैं। आइए आसान भाषा में समझते हैं कि स्टडी ने क्या पाया और हमें क्या सावधानियां रखनी चाहिए।

हाई GI वाले कार्ब्स का फेफड़ों पर असर

हाई GI वाले कार्ब्स का फेफड़ों पर असर

नई स्टडी क्या कहती है

इस स्टडी में ज्यादा ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फूड्स को फेफड़ों के कैंसर के बढ़ते खतरे से जोड़कर देखा गया। शोधकर्ताओं का कहना है कि जो कार्ब्स तुरंत शुगर बढ़ाते हैं, वे शरीर में ऐसे मेटाबॉलिक बदलाव लाते हैं, जो कैंसर सेल्स को बढ़ावा दे सकते हैं। यह निष्कर्ष कई लोगों के लिए चौंकाने वाले हैं क्योंकि GI हाई फूड्स आमतौर पर हमारी प्लेट में सबसे ज़्यादा जगह लेते हैं।

End of Feed