पति धर्मेंद्र संग आज भी ऐसी डाइट फॉलों करती हैं हेमा मालिनी, सालों से हैं इस चीज से खास परहेज.. आप भी जान लें फायदे

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated Mar 9, 2024, 09:13 AM IST

हेमा मालिनी 75 की उम्र में भी बहुत एक्टिव हैं, पत्नी संग 88 के धर्मेंद्र भी आज तक काफी फिट हैं। एवरग्रीन कपल की फिटनेस का राज उनकी डाइट और वर्कआउट रूटीन है। यहां देखें हेमा मालिनी धर्मेंद्र का डाइट प्लान और वजन कंट्रोल करने फिट रहने के लिए उन्होंने डाइट में क्या खास बदलाव किए हैं।

Hema Malini Dharmendra No sugar diet: जिंदगी भर फिट और एक्टिव रहने के लिए समय पर डाइट और वर्कआउट रूटीन में बदलाव करना बहुत काम का हो सकता है। बेशक ही हेल्दी रहने के लिए अच्छा खाना और अच्छे नियमों के साथ रहना आवश्यक है, बॉलीवुड के दिग्गज हेमा मालिनी और धर्मेंद्र भी इसी सिद्धांत के साथ जिंदगी जी रहे हैं। 75 की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी फिट रहने के लिए नियमित रूप से योग, डांस और एक्सरसाइज करती हैं। वहीं धर्मेंद्र भी 88 की उम्र में एक्टिंग के साथ साथ फिटनेस पर भी ध्यान देते हैं। बॉलीवुड के एवरग्रीन कपल की डाइट भी काफी हेल्दी और कड़क नियम वाली है, यहां देखें हेमा मालिनी धर्मेंद्र का डाइट प्लान और वजन कंट्रोल करने फिट रहने के लिए उन्होंने डाइट में क्या खास बदलाव किए हैं।

Hema Malini diet plan, dharmendra fitness routine, sugar free diet benefits

Hema Malini and Dharmendra diet plan know sugar free diet benefits

हेमा मालिनी डाइट प्लान, Hema Malini Diet Plan

75 की उम्र होने पर भी हेमा मालिनी जी की खूबसूरती, फिजिक और एनर्जी में कोई कमी नहीं आई है। अपनी हेल्थ मेन्टेन करके रखने के लिए हेमा जी डांस और योग भरपूर करती हैं। और इसी के साथ साथ वे डाइट में कुछ खास चीजें लेती हैं, जो एकदम से वजन पर असर नहीं करता है। हेमा जी को लो कैलोरी वाली चीजें खाना ही पसंद है, उनकी सुबह की शुरुआत नींबू के रस के साथ गर्म पानी पीने से होती है। फिटनेस फ्रीक हेमा मालिनी नाश्ता भी काफी लाइट करती हैं। उन्हें अपने खाने में हरी पत्तेदार सब्जियां, दाल, सलाद, फल आदि खूब पसंद है।

End of Feed