Health News Today : दिल्ली में फिर बढ़ सकता है लू का प्रकोप, FSSAI ने '100% फ्रूट जूस' के दावे को बताया भ्रामक, देश में कैंसर से पीड़ित 20 % लोगों की उम्र 40 से कम

Health News Today in Hindi: स्वास्थ्य के क्षेत्र में इस समय क्या बड़ी खबर आ रही है और क्या कुछ नया घट रहा है, इस तरह की तमाम ताजा जानकारियों के लिए यह हेल्थ बुलेटिन पढ़ें। यहां आपको देश-विदेश से लेकर सरकार की नई योजनाओं तक, स्वास्थ्य से जुड़ी सभी जानकारियां मिलेंगी।

Health News Today in Hindi: हम सभी को इस बात की पर्याप्त जानकारी होनी चाहिए कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्या कुछ नया घट रहा है। दैनिक स्वास्थ्य समाचारों से अप-टू-डेट रहकर आप आपातकालीन स्थितियों में बेहतर निर्णय ले सकते हैं। साथ ही, स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाओं व जरूरी सुविधाओं का लाभ भी जल्द प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन ज्यादातर लोगों के साथ हम देखते हैं कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्या कुछ नया चल रहा है, उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं होती है। ऐसे लोगों के लिए हमने यह हेल्थ बुलेटिन शुरू किया है। यहां जानें आज स्वास्थ्य में क्या कुछ नया घटा और क्या रही आज की बड़ी खबर।

Health News Today

Health News Today

लेबल से 100% फ्रूट जूस का दावा तुरंत हटाएं कंपनियां, FSSAI ने दिए कड़े निर्देश

फ्रूट जूस बेचने वाली कंपनियों के लिए FSSAI ने कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है इस तरह के भ्रामक दावे और विज्ञापनों को तुरंत कंपनियों को हटाना होगा। फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने सभी FBO को यह भी निर्देशन दिया है कि 1 सितंबर 2024 से पहले सभी मौजूदा प्री-प्रिंटेड पैकेजिंग वाली सामग्रियों को खत्म करना होगा। FSSAI के अनुसार कंपनियां फ्रूट जूस की गलत तरीके से मार्केटिंग करते हैं और यह दावा करती हैं उनके प्रोडक्ट में 100 फीसदी फ्रूट जूस है। लेकिन जांच में ये जूस बुरी तरह फेल हो जाते हैं। FSSAI इस तरह के दावों का भ्रामक बताया है और इन्हें हटाने का निर्देश दिया है।

End of Feed