Skin Care for Summer: गर्मियों के मौसम में धूप में सबसे ज्यादा तेजी होती है, जो हमारी त्वचा को सबसे ज्यादा नुकसान पहुँचाती है। इसलिए इस मौसम में धूप से त्वचा की रक्षा करने के लिए अतिरिक्त ख्याल रखा जाना जरूरी होता है। इस लेख में हम गर्मियों में त्वचा की देखभाल करने के लिए आवश्यक उत्पादों के बारे में बता रहे हैं, जो आपके चेहरे और शरीर का सूर्य की नुकसानदायक किरणों से बचाव करेंगे। आइये आरएंडडी हिमालया वैलनेस (R&D Himalaya Wellness) कंपनी की जनरल मैनेजर, डॉ. चंद्रिका एम से जानते हैं कि कैसा होना चाहिए प्रोडक्ट-
Skin Care Tips Hindi: गर्मी में कौन सा फेस पैक लगाना चाहिए?
सनस्क्रीन - Sunscreen
सनस्क्रीन गर्मियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण उत्पाद है। कम से कम 15 एसपीएफ का ब्रॉड-स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन आपकी त्वचा को यूवीए और यूवीबी किरणों, दोनों से बचाती है। बाहर जाने के 15 मिनट पहले अपनी त्वचा पर पर्याप्त सनस्क्रीन लगाएं और हर दो घंटे बाद या स्विमिंग करने या पसीना आने के तुरंत बाद फिर से सनस्क्रीन लगा लें।
सनस्क्रीन में होने वाले आवश्यक तत्व-Essential Ingredients in Sunscreen
एलोवेरा: एलोवेरा अपने अनेक उपचारात्मक गुणों के लिए मशहूर है। इसमें काफी मात्रा में पॉलीसैकेराईड्स होते हैं, और इसमें हाईड्रेटिंग, सॉफ्टनिंग और मॉइस्चराइज़िंग के गुण होते हैं।
जंगली सेब (क्रैब एप्पल) और बड़ी अदरक : जंगली सेब में एंटीऑक्सीडेंट अधिकता में पाए जाते हैं, जो त्वचा की कंडीशनिंग बहुत अच्छे से करते हैं। बड़ी अदरक को थाई या सियाम देश की अदरक भी कहते हैं, यह प्राकृतिक रूप से त्वचा की रक्षा करती है, और उसे यूवी किरणों के नुकसान से बचाती है।
वाटर लाइट मॉइस्चराइज़र - Water Light Moisturizer
अपने चेहरे को सूर्य की नुकसानदायक किरणों से बचाने के लिए एक प्राकृतिक मॉइस्चराइज़र का उपयोग करना जरूरी है। एक लाईटवेट, ऑईल-फ्री मॉइस्चराइज़र लें, जो खास चेहरे के लिए डिज़ाईन किया गया हो। इस मॉइस्चराइज़र को पर्याप्त मात्रा में चेहरे और गले पर हर सुबह बाहर निकलने से पहले लगाएं।
फेस मॉइस्चराइज़र में होने वाले जरूरी तत्व -Essential Ingredients in Face Moisturizer
एलो वेरा: एलो वेरा का उपयोग सदियों से स्वास्थ्य, सौंदर्य और त्वचा की देखभाल के लिए होता आया है। यह बेहतरीन मॉईस्चुराईज़िंग, हाईड्रेटिंग और स्किन-कंडीशनिंग के गुणों से युक्त है। यह त्वचा के रूप और संरचना में सुधार करके उसका लचीलापन वापस लाता है।
केसर: केसर सबसे पुरानी औषधियों में से एक है। यह सदियों से अपने बेहतरीन स्किन केयर और कॉस्मेटिक फायदों के लिए उपयोग किया जा रहा है। यह त्वचा की चमक को बढ़ाता है और हाईपरपिग्मेंटेशन और दाग-धब्बों को दूर करने के उपयोग में आता है।
गुलाब: गुलाब सुगंध और त्वचा की देखभाल के लिए सबसे पुराने उपयोग किए जाने वाले पौधों में से एक है। इसमें एस्ट्रिंजेंट, ठंडक देने वाले और शानदार स्किन-कंडीशनिंग के गुण होते हैं, जिससे त्वचा के रूप और चमक में निखार आता है।
नीम: नीम एंटीबैक्टीरियल है, त्वचा को शुद्ध करता है, और कंडीशन करता है। इसका उपयोग त्वचा की अनेक समस्याओं, जैसे मुंहाँसों और खुजली के लिए किया जाता है।
लिप बाम-Lip Balm
धूप से आपके होंठों को भी नुकसान पहुँचता है, इसलिए उनकी रक्षा लिप बाम से करनी चाहिए। लिप बाम ऐसा होना चाहिए, जिसमें प्राकृतिक तत्व हों। होठों की रक्षा के लिए दिन में बार-बार लिप बाम लगाते रहना चाहिए।
लिप बाम में जरूरी प्राकृतिक तत्व - Natural ingredients needed in lip balm
कैरट सीड ऑयल: कैरट सीड ऑयल में बीटा-कैरोटीन के रूप में विटामिन ए भरपूर मात्रा में होता है, जो सन बर्न से त्वचा की रक्षा करता है। कैरट एक बेहतरीन प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट है, जो फ्री रेडिकल्स को साफ करता है।
नारियल तेल: नारियल तेल एक प्रभावशाली एमोलिएंट है, जो लिप्स को मुलायम बनाता है। इसके अलावा यह ड्राई स्किन सहित हर तरह की त्वचा के लिए एक प्रभावशाली मॉइस्चराइज़र भी है।
एप्रिकॉट कर्नल ऑयल: एप्रिकॉट कर्नल ऑयल विटामिन ई का अच्छा स्रोत और एक बेहतरीन एमोलिएंट है, जो रूखे और फटे हुए होंठों को मॉईस्चुराईज़ करता है।
आफ्टर सन केयर - After Sun-Care
भले ही आप कितनी भी तैयारी कर लें, लेकिन सनबर्न फिर भी हो जाता है। इसलिए आफ्टर सनकेयर उत्पाद पास होना जरूरी है। ऐसा उत्पाद हमेशा अपने पास रखें, जिसमें मुलेठी और एडेलवीस शीट मास्क हो, ताकि धूप से त्वचा पर हुए असर को ठीक करके आराम मिल सके।
आफ्टर-सन केयर में जरूरी तत्व - Essential ingredients in after-sun care
एडेलवीस प्लांट स्टेम सेल और विदेशी हर्बल एक्सट्रैक्ट्स: एडेलवीस प्लांट स्टेम सेल में एंटी-एजिंग और स्किन-कंडीशनिंग के गुण होते हैं। विदेशी हर्बल एक्सट्रैक्ट्स, सिपाडेसा बैक्सीफेरा, वूडफोर्डिया, और रोज़ मिर्टल युवा जीन्स को सक्रिय करते हैं और तरोताजा, स्वस्थ एवं युवा त्वचा प्रदान करते हैं।
हायलुरोनिक एसिड: यह त्वचा के लिए बेहतरीन मॉईस्चुराईज़िंग एजेंट है। हायलुरोनिक एसिड त्वचा को भरा-भरा बनाता है, और रेखाओं एवं झुर्रियों को दूर करता है। इसमें एंटीइन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं, इसलिए यह उन लोगों के लिए बेहतरीन है, जिनकी त्वचा सेंसिटिव है, या जिस पर मुंहाँसे आसानी से होते हैं। हायलुरोनिक एसिड एक बहुगुणी अवयव है, जो कई स्किनकेयर उत्पादों में पाया जाता है। इसलिए अपनी दिनचर्या में इसका उपयोग शामिल करना बहुत आसान है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
