मोटापा घटाने के लिए दूध वाली चाय के बजाए पिएं ये हेल्दी ड्रिंक्स, बढ़ेगा मेटाबॉजिल्म और होगा तेजी से फैट बर्न

Healthy Alternative Of In Hindi: चाय के अलावा ऐसे कई हेल्दी ड्रिंक्स हैं, जिनका आप नियमित सेवन कर सकते हैं और चाय के समान ही एनर्जी प्राप्त कर सकते हैं। ये ड्रिंक्स कैलोरी में कम हैं और तेजी से वजन घटाने में मदद करती हैं। इस लेख में एक्सपर्ट से जानें इन ड्रिंक्स के बारे में।

Healthy Alternative Of Milk Tea In Hindi: चाय हम सभी के दैनिक जीवन का एक अहम हिस्सा है। लोग दिन 2-3 कप चाय जरूर पीते हैं। इसका सेवन करने से ब्रेन एक्टिव रहता है और शरीर एनर्जेटिक रहता है। लेकिन जो लोग वजन घटाने की कोशिश कर रहे होते हैं, वे चाय पीने से काफी कतराते हैं। क्योंकि चाय में कैलोरी में लोग काफी चीनी और दूध डालते हैं, इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत अधिक होती है। इसके अलावा, लोग चाय के साथ बिस्कुट, नमकीन और अन्य अनहेल्दी स्नैक्स खाते हैं। इससे लोग अनजाने में और भी अधिक कैलोरी खा लेते हैं। इसकी वजह से उनकी वेट लॉस जर्नी काफी प्रभावित होती है। इससे काफी कोशिश और मेहनत के बाद भी प्रभावी तरीके से वजन कम नहीं होता है। ऐसे में लोग इस बात को लेकर काफी परेशान रहते हैं कि क्या करें? आपको बता दें कि चाय के अलावा ऐसे कई हेल्दी ड्रिंक्स हैं, जिनका आप नियमित सेवन कर सकते हैं और चाय के समान ही एनर्जी प्राप्त कर सकते हैं। ये ड्रिंक्स कैलोरी में कम हैं और तेजी से वजन घटाने में मदद करती हैं। इन ड्रिंक्स के बारे में जानने के लिए हमने सर्टिफाइड डायटीशियन शिखा कुमारी (MSc Food Nutrition & Dietetics) से बात की। इस लेख में हम आपको ऐसे 6 हेल्दी ड्रिंक्स बता रहे हैं, जिन्हें आप दूध वाली चाय की जगह अपनी वेट लॉस डाइट में शामिल कर सकते हैं।

Healthy Alternatives Of Milk Tea For Weight Loss

Healthy Alternatives Of Milk Tea For Weight Loss

वजन घटाने के लिए दूध वाली चाय के बजाए पिएं ये 6 हेल्दी ड्रिंक्स- Healthy Alternatives Of Milk Tea For Weight Loss In Hindi

1. मसाला रूइबोस चाय

अपनी रेगुलर चाय को इस कैफीन फ्री रूइबोस चाय से बदलें। इसे बनाने के लिए आपको एक टी पैन में दालचीनी, इलायची, लौंग और अदरक जैसे मसालों के साथ दूध (डेयरी या पौधे आधारित) गर्म करें। उबली हुई रूइबोस चाय को मसालेदार दूध के साथ मिलाएं। इसे छान लें और शहद मिलाकर पिएं।

End of Feed