गर्मी से राहत दिलाने के साथ-साथ मानसून कई तरह की समस्याएं भी लेकर आता है। इस मौसम में यदि सावधानी न बरती जाए तो आपकी सेहत को काफी नुकसान पहुंच सकता है। वहीं प्रेग्नेंट महिलाओं की सेहत के लिए तो मानसून और भी ज्यादा सावधानी रखने का समय है। क्योंकि इस मौसम में चारों तरफ बीमारियां आपको घेरने के लिए तैयार रहती हैं। आइए जानते हैं मानसून के दौरान प्रेग्नेंट महिलाओं को क्या सावधानी रखनी चाहिए।
बढ़ जाता है बीमारियों का खतरा
मानसून के समय में डेंगू, मलेरिया, फ्लू, फंगल इंफेक्शन जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा मानसून में संक्रमण के कारण पानी भी प्रदूषित हो जाता है। जिससे हैजा, डायरिया जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है।
मानसून में प्रेगनेंट महिलाएं जरूर रखें इन बातों का ख्याल
खानपान का ख्याल
मानसून में खाना पीना सबसे ज्यादा प्रदूषित होता है, जिसका बचाव करना आपके लिए सबसे ज्यादा जरूरी है। क्योंकि दूषित खानपान के कारण हमें कई तरह के रोग हो सकते हैं।जंक फूड से दूरी
बारिश के मौसम आते ही हमारा पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है, इसलिए मानसून के दौरान प्रेग्नेंट महिलाओं को जंक फूड आदि से दूर रहना चाहिए। जंक और पैकेट बंद फूड का सेवन प्रेग्नेंट महिलाओं को न करने की सलाह दी जाती है।साफ सफाई का ख्याल
बारिश के मौसम में हमारे चारो तरफ संक्रमण काफी बढ़ जाता है। जिससे निपटने के लिए जरूरी है कि आपको अपने आसपास सफाई रखनी चाहिए। साफ सफाई मां और बच्चा दोनों के लिए ही जरूरी है।डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
