Health News: कार्डियक डेथ के खतरे पर अब AI करेगा अलर्ट, जानें कैसे काम करेगा ये मॉडल

Health News: अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कार्डियक डेथ के खतरे को पहले ही पहचान कर अलर्ट करेगा। यह मॉडल मरीज के हार्ट डेटा को एनालाइज कर संभावित जोखिम का अंदाजा लगाएगा। समय पर चेतावनी मिलने से हार्ट अटैक जैसे गंभीर मामलों को रोका जा सकेगा।

Health News: अमेरिकी शोधकर्ताओं ने एक नया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) मॉडल बनाया है जो अचानक कार्डियक डेथ (हृदय गति रुकने से अचानक मौत) के उच्च जोखिम वाले मरीजों की पहचान करने में मौजूदा मेडिकल गाइडलाइंस से कहीं बेहतर है। इस एआई मॉडल का नाम 'मल्टीमॉडल एआई फॉर वेंट्रिकुलर अरिदमिया रिस्क स्ट्रैटिफिकेशन' है।

Cardiac Arrest

कार्डियक डेथ के खतरे पर अब AI करेगा अलर्ट

न्यूज एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, यह मॉडल कार्डियक एमआरआई तस्वीरों और मरीजों के स्वास्थ्य रिकॉर्ड को मिलाकर छिपे हुए चेतावनी भरे संकेतों का पता लगाता है। यह तकनीक दिल से जुड़ी बीमारियों के जोखिम का अनुमान लगाने में कहीं ज्यादा सटीकता प्रदान करती है। 'नेचर कार्डियोवास्कुलर रिसर्च' जर्नल में प्रकाशित इस अध्ययन में हाइपरट्रॉफिक कार्डियोमायोपैथी पर ध्यान दिया गया, जो एक सामान्य आनुवंशिक हृदय रोग है और युवाओं में अचानक कार्डियक डेथ का एक प्रमुख कारण है।

End of Feed