Benefits of eating pomegranate: रोजाना एक अनार खाने से दूर होती है कई बीमारियां, आज से ही डाइट में करें शामिल

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated May 28, 2023, 03:08 PM IST

अनार का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। राजाना एक अनार का सेवन कर आप खुद को कई तरह की बीमारियों से बचा सकते हैं। इसलिए ही अनार को सेहत का खजाना भी कहा जाता है।

Benefits of eating pomegranate : अनार का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। राजाना एक अनार का सेवन कर आप खुद को कई तरह की बीमारियों से बचा सकते हैं। इसलिए ही अनार को सेहत का खजाना भी कहा जाता है। अनार के दानों में कई तरह के न्यूट्रिशन होते हैं जो शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है। आपने कई दफा देखा भी होगा कि तबियत खराब होने पर डॉक्टर अनार का सेवन करने की सलाह देते हैं क्योंकि इसके सेवन से शरीर में खून की कमी दूर होती है और साथ ही इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है। ऐसे में आज हम आपको रोजाना एक अनार खाने के फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं।

रोजाना एक अनार खाने के फायदे (Source:istock)

रोजाना एक अनार खाने से मिलते हैं ये फायदे- Benefits of eating pomegranate

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

कैल्शियम, पोटेशियम, सोडियम, आयरन और विटामिन्स जैसे पोषक तत्वों से भरपूर अनार इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। अनार में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होता है जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से भी बचाता है। रोजाना एक अनार का सेवन कर आप खुद को वायरल इंफेक्शन से बचा सकते हैं।

End of Feed