इन लोगों को H3N2 वायरस से सबसे अधिक खतरा, एक्सपर्ट से जानिए लक्षण और बचाव के तरीके

  • Authored by: प्रणव मिश्र
  • Updated Mar 16, 2023, 10:33 AM IST

H3N2 Virus News In Hindi: भारत में H3N2 इन्फ्लुएंजा वायरस से अब तक 7 मौतें हो चुकी हैं। जिसमें पहली मौत कर्नाटक के हासन जिले के एक 82 वर्षीय व्यक्ति की बताई गई है।

अब तक डॉक्टर और विशेषज्ञ केवल अनुमान लगा रहे थे कि H3N2 वायरस कितना खतरनाक हो सकता है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से इस वायरस ने अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया है। भारत में H3N2 इन्फ्लुएंजा वायरस से अब तक 7 मौतें हो चुकी हैं। जिसमें पहली मौत कर्नाटक के हासन जिले के एक 82 वर्षीय व्यक्ति की बताई गई है।

H3N2 virus Symptoms

H3N2 वायरस के लक्षण और बचाव के तरीके

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत में 2 जनवरी से 5 मार्च के बीच H3N2 वायरस के 451 मामले दर्ज किए गए हैं। मंत्रालय स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहा है और इस महीने के अंत तक मामलों में कमी आने की उम्मीद है। भारत में इस वायरस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है और सरकार द्वारा जागरूकता बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। लोगों से मास्क पहनने की भी अपील की जा रही है।

End of Feed