देश में H3N2 के मामले हो रहे कम, लेकिन Influenza B केसों ने बढ़ाई चिंता

  • Authored by: भावना किशोर
  • Updated Mar 15, 2023, 06:57 PM IST

Influenza B Cases: राजधानी दिल्ली में कई बड़े लैब्स में टेस्टिंग और रिसर्च जारी है। मामलों की जिनोम सीक्वेंसिंग के बाद ये साफ हो पाया है कि अब देश में इंफ्लुएंजा B नाम के वायरस के मामले बढ़ रहे हैं और H3N2 के मामले जनवरी महीने के मुकाबले घट रहे हैं। आपको बता दें कि जनवरी महीने में राजधानी में इंफ्लुएंजा B के मामले 5 फीसदी मिल रहे थे और अभी मार्च में ये आंकड़ा 30 से 40 फीसदी तक हो गया है।

Influenza B Cases: देश में 3 साल पहले कोरोना (Corona) ने दस्तक दी और हम सबने उसका सामना किया है। अब ये हम सबके लिए एक आम बात हो गई है और इससे ज्यादा आम हो गया है रोजाना नए-नए वेरिएंट (Variant) के नाम सुनना। भारत में जुकाम, सर्दी, खांसी बदलते मौसम के साथ हर घर में लोगों को परेशान करती रही है, लेकिन अब इसे अलग-अलग वेरिएंट के साथ जोड़ा जा रहा है। डॉक्टर (Doctor) के परामर्श के बिना दवाएं नहीं लेने की सलाह दी जा रही है।

Influenza B Cases

Influenza B Cases

हाल में H3N2 इंफ्लुएंजा (H3N2 Influenza) ने देश में हड़कंप मचाया हुआ है, लेकिन अब इंफ्लुएंजा B भी लोगों के परेशानी का सबब बनता हुआ नजर आ रहा है। H3N2 इंफ्लुएंजा से अब तक देश में 3 मौतें हो चुकीं है और सूत्रों की मुताबिक जिनकी मौत हुई है वो और भी दूसरी समस्याओं से ग्रस्त थे। डॉक्टर्स की मानें तो H3N2 इंफ्लुएंजा ज्यादा खतरनाक है और गंभीर बीमारी से ग्रस्त लोग अगर इसकी चपेट में आते हैं तो उनके लिए खतरा ज्यादा हो सकता है।

End of Feed