पेट रहता है खराब और शरीर थका-थका, कहीं आप ग्लूटेन सेंसिटिव तो नहीं, अनदेखा न करें ये लक्षण

Gluten sensitivity symptoms hindi (ग्लूटेन सेंसिटिविटी के लक्षण): अगर आपको बार-बार गैस, पेट फूलना, कब्ज, दस्त या हर समय थकान महसूस होती है, तो यह ग्लूटेन सेंसिटिविटी का संकेत हो सकता है। जानें इसके सामान्य लक्षण, पाचन पर इसका असर और कब डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। सही समय पर पहचान होने से डाइट में बदलाव कर पेट और एनर्जी दोनों को बेहतर बनाया जा सकता है।

Gluten sensitivity symptoms hindi (ग्लूटेन सेंसिटिविटी के लक्षण): कई बार हम पेट खराब, गैस या हर समय थकान जैसी दिक्कतों को छोटी समस्या समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लगता है कि शायद कुछ गलत खा लिया होगा या ज्यादा काम की वजह से शरीर थक गया होगा। लेकिन अगर ये परेशानी बार-बार हो रही है, तो इसकी वजह ग्लूटेन सेंसिटिविटी भी हो सकती है। ग्लूटेन एक तरह का प्रोटीन है जो गेहूं, जौ और राई जैसे अनाज में पाया जाता है। रोज खाने वाली रोटी, ब्रेड, पास्ता या बिस्किट में भी ग्लूटेन होता है। कुछ लोगों का शरीर इसे आसानी से पचा नहीं पाता, जिससे पाचन और ऊर्जा दोनों प्रभावित हो सकते हैं। इसलिए इन संकेतों को हल्के में नहीं लेना चाहिए।

ग्लूटेन सेंसिटिविटी के लक्षण

ग्लूटेन सेंसिटिविटी के लक्षण

बार-बार गैस और पेट फूलना सामान्य नहीं

अगर खाना खाने के बाद पेट बहुत ज्यादा फूल जाता है या गैस बनने लगती है, तो यह सिर्फ आम एसिडिटी नहीं भी हो सकती। ग्लूटेन सेंसिटिविटी होने पर आंतों में फूड सही तरीके से डाइजेस्ट नहीं हो पाता, जिससे ब्लोटिंग और असहजता महसूस होती है। कई लोगों को हल्का खाना खाने के बाद भी पेट भरा-भरा लगता है। अगर यह समस्या रोज या बार-बार हो रही है, तो शरीर का यह संकेत नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

End of Feed