भारत का असली सुपरफूड है देसी घी, स्वाद के साथ सेहत का भी ऐसे रखता है ख्याल

Superfood: घी को भारतीय भोजन में सुपरफूड माना गया है जो शरीर को अंदरूनी मजबूती देता है। इसके गुणों को देखते हुए आयुर्वेद में इसे योगवाही कहा गया है। खासतौर पर गाय के दूध से बने घी को तो सबसे पौष्टिक चीजों में गिना जाता है।

Superfood: देसी घी सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने वाली चीज नहीं है, बल्कि भारत का सदियों से माना जाने वाला असली सुपरफूड है। हमारे यहां घी को ताकत, ओज और लंबी उम्र का प्रतीक माना जाता है। आज विज्ञान भी मानता है कि देसी गाय का घी दुनिया के सबसे पौष्टिक खाद्य पदार्थों में से एक है।

ghee is superfood

गुणों की खान है घी (Pic: iStock)

इसमें मौजूद सीएलए, ब्यूट्रेट, ओमेगा-3, विटामिन ए, डी, ई, के2 और कई तरह के फैटी एसिड इसे एक सम्पूर्ण औषधि बना देते हैं। आयुर्वेद में इसे योगवाही कहा गया है जो दूसरी औषधियों की क्षमता भी बढ़ा देता है।

End of Feed