गर्मियों में कौन से फल खाने से शरीर को मिलती है ठंडक, देते हैं दिनभर एनर्जी, जानें कौन से फ्रूट की तासीर है ठंडी

Fruits That Are Cold In Nature: गर्मी के मौसम में लोग खानपान को लेकर काफी कतराते हैं। क्योंकि कुछ फूड्स खाने के बाद गर्मी में अधिक लगती है और बॉडी का तापमान भी बढ़ जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, गर्मियों के कुछ फलों का सेवन शरीर को ठंडक प्रदान करता है, पाचन को सुधारता है और दिनभर ऊर्जा से भरपूर रखता है। यहां जानिए कौन से हैं ये ठंडी तासीर वाले फल...

Fruits That Are Cold In Nature: गर्मियों का मौसम आते ही शरीर में गर्मी बढ़ जाती है, जिससे थकान, चिड़चिड़ापन और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में आयुर्वेद के अनुसार कुछ फल ऐसे होते हैं जिनकी तासीर ठंडी होती है और ये शरीर को ठंडक पहुंचाने के साथ-साथ ऊर्जा भी प्रदान करते हैं। इन फलों का सेवन करने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती, पाचन तंत्र मजबूत रहता है और दिनभर ताजगी महसूस होती है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ फलों के बारे में..

Fruits That Are Cold In Nature For Summer In Hindi

Fruits That Are Cold In Nature For Summer In Hindi

गर्मियों के लिए ठंडी तासीर वाले फल - Summer Fruits That Are Cold In Nature In Hindi

1. तरबूज (Watermelon)

तरबूज गर्मियों का सबसे पसंदीदा फल है। इसमें लगभग 92% पानी होता है, जो शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है। आयुर्वेद के अनुसार, तरबूज की तासीर ठंडी होती है और यह पित्त दोष को शांत करता है। इसे खाली पेट खाना सबसे लाभकारी माना जाता है।

End of Feed