Fruits For Constipation Relief: आजकल हर दूसरा व्यक्ति कब्ज की समस्या से परेशान है। लोग सुबह के समय शौच के लिए जाते हैं, लेकिन उनका पेट खुलकर साफ नहीं होता है। उन्हें बार-बार शौच जाने की इच्छा महसूस होती है। इसका एक बड़ा कारण डाइट में फाइबर की कमी और खराब खानपान है। डाइट ठीक न होने की वजह से लोगों को इस तरह की समस्या का अधिक सामना करना पड़ता है। फाइबर से भरपूर आहार न लेने और अनहेल्दी चीजों का अधिक सेवन करने की वजह से पाचन क्रिया खराब होती है, जिसकी वजह से लोगों को पाचन संबंधी समस्याएं होती हैं। लंबे समय में यह क्रोनिक कब्ज क कारण बनते हैं। अच्छी बात यह है कि डाइट में सुधार करके आसानी से कब्ज से छुटकारा पाया जा सकता है। आपको बता दें कब्ज को दूर करने में कुछ फलों का सेवन बहुत लाभकारी साबित हो सकता है। फल फाइबर और पानी से भरपूर होते हैं। साथ ही, इनमें स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं। ये न सिर्फ आपको कब्ज से छुटकारा दिलाने में कारगर हैं, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं। इस लेख में हम आपको कब्ज दूर करने वाले फलों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Fruits For Constipation Relief
कब्ज दूर करने वाले फल - Fruits For Constipation Relief
सेब खाएं
सेब में फाइबर बहुत अच्छी मात्रा में होते हैं। एक मीडियम साइज के सेब में लगभग 4 ग्राम फाइबर होते हैं। यह फाइबर की दैनिक आवश्यकता को पूरा करने में बहुत मददगार साबित हो सकता है। कब्ज की छुट्टी करने में भी यह कारगर है।
ड्रैगन फ्रूट
एक ड्रैगन फ्रूट में लगभग 5 ग्राम फाइबर मौजूद होता है। यह भी कब्ज की छुट्टी करने के लिए एक बेहतरीन फल है। इस फल का सेवन सेहत के लिए कई तरह से लाभकारी साबित हो सकता है। यह पाचन संबंधी समस्याओं को दूर रखने में बहुत कारगर है।
खट्टे फल
नींबू, संतरा, आंवला आदि जैसे खट्टे फल विटामिन सी से भरपूर होते हैं। इनमें फाइबर की भी भरपूर मात्रा होती है। यह शरीर से टॉक्सिन्स को नष्ट करते हैं। इन्हें अपनी दैनिक डाइट का हिस्सा बनाने से कब्ज को दूर करने में बहुत मदद मिलती है।
आलूबुखारा
इन फल को कब्ज की समस्या दूर करने के लिए रामबाण माना जाता है। यह खाने में खट्टा होता है और फाइबर का बेहतरीन स्त्रोत है। सुबह खुलकर पेट साफ करने में यह आपकी बहुत मदद कर सकता है।
कीवी
आमतौर पर इस फल का सेवन लोग इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए करते हैं, लेकिन आपको बता दें कि इसे खाने से कब्ज की छुट्टी करने में भी मदद मिलती है। इसमें फाइबर और विटामिन सी आदि की बहुत अच्छी मात्रा होती है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
