Food Items For Mahashivratri Fast: आज महाशिवरात्रि है और ज्यादातर लोग आज भगवान शिव और माता पार्वती को प्रसन्न करने के लिए उपवास रखेंगे। ऐसी मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन महादेव और माता पार्वती से सभी मंगलकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। लेकिन बहुत से लोग उपवास के चक्कर में स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर देते हैं। ज्यादातर लोगों के साथ यह देखने को मिलता है कि वे उपवास तो रख लेते हैं, लेकिन दिनभर थकान, आलस्य और शारीरिक रूप से कमजोर महसूस करते हैं। बहुत से लोगों को तो उपवास के दौरान चक्कर भी आ जाते हैं। ऐसा उनके साथ इसलिए होता है, क्योंकि वे उपवास के दौरान सही फलाहार नहीं लेते हैं। व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, लोगों के पास पर्याप्त जानकारी नहीं होती है। वे या तो पूरा दिन भूखे रहते हैं, या फिर गलत चीजों का सेवन करते हैं। महाशिवरात्रि उपवास में स्वस्थ रहने के लिए आपको फलाहार में क्या-क्या शामिल करना चाहिए, इस लेख में विस्तार से जानें।
Food Items For Mahashivratri Fast
स्वस्थ और एनर्जेटिक रहने के फलाहार में शामिल करें ये 5 चीजें- Food Items For Mahashivratri Fast In Hindi
फलों से बनी आइटम्स
उपवास के दौरान फलों का सेवन सबसे स्वस्थ और हेल्दी होता है। फलों से कई चीजें भी बनाई जा सकती हैं, जिनका सेवन आप उपवास के दौरान कर सकते हैं। आप फलों का सलाद बनाकर खा सकते हैं, इनका जूस या स्मूदी बनाकर पी सकते हैं और हलवा या अन्य मिठाई बनाने के लिए प्रयोग कर सकते हैं।
साबूदाना का सेवन करें
व्रत के दौरान साबूदाना से बनी चीजों का सेवन सेहत के लिए लाभकारी होता है। इसकी मदद से कई पकवान बनाए जाते हैं। साबूदाना की खिचड़ी फलाहार के लिए बहुत स्वस्थ विकल्प है। इसके अलावा, साबूदाना के पकोड़े, फ्राइज और वड़ा आदि जैसे पकवान आदि भी बनाए जा सकते हैं।
सिंघाड़ा से बनी चीजें
सिंघाड़ा और इसके आटे से व्रत के दौरान कई पकवान बनाकर खाए जाते हैं। आप इससे मिठाई जैसे बर्फ और हलवा, इसके आटे की पूड़ी आदि बनाकर खा सकते हैं। यह आपको ऊर्जावान बनाता है और थकान से बचाता है।
आलू से बनी चीजें
आलू का हलवा, टिक्की, आलू के टिप्स और उबले हुए आलू का सेवन व्रत के दौरान किया जा सकता है। आलू शरीर इंस्टेंट एनर्जी प्रदान करता है। यह आपकी भूख को भी कंट्रोल करने में मदद करेगा।
दूध से बनी चीजें
दूध की मदद से कई मिठाई और पकवान तैयार किये जा सकते हैं, जिन्हें फलाहार में शामिल किया जा सकता है। दही, रबड़ी, खोया, बर्फी आदि का सेवन किया जा सकता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
