क्या खत्म होने वाला है डेंगू का खतरा, भारत में टीका लॉन्च के करीब, जानें कब तक आएगा टीका

Dengue Vaccine India: भारत में डेंगू वैक्सीन को लेकर बड़ी उम्मीद जगी है। अंतिम चरण के क्लीनिकल ट्रायल चल रहे हैं और विशेषज्ञों का मानना है कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही टीका लॉन्च हो सकता है। जानिए किस कंपनी का टीका है, ट्रायल किस चरण में है और आम लोगों को कब तक मिल सकता है इसका फायदा।

Dengue Vaccine India: हर साल मानसून आते ही डेंगू का डर भी साथ आ जाता है। अस्पतालों में मरीजों की भीड़, प्लेटलेट्स की चिंता और घर-घर में मच्छरों से बचने की कोशिश, ये तस्वीर हम सभी देख चुके हैं। ऐसे में अगर कोई कहे कि डेंगू से बचाने वाला टीका अब भारत में लॉन्च के करीब है, तो उम्मीद जागना लाज़मी है। हाल ही में आई रिपोर्ट के मुताबिक देश में डेंगू वैक्सीन के अंतिम चरण के ट्रायल चल रहे हैं। वैज्ञानिकों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों को उम्मीद है कि अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा तो भारत जल्द ही डेंगू से बचाव की दिशा में एक बड़ा कदम उठा सकता है।

भारत में डेंगू वैक्सीन का अंतिम ट्रायल

भारत में डेंगू वैक्सीन का अंतिम ट्रायल (PC- Istock)

भारत में डेंगू वैक्सीन का अंतिम ट्रायल

भारत में डेंगू के खिलाफ जिस वैक्सीन पर काम हो रहा है, वह Panacea Biotec द्वारा विकसित की गई है। इस वैक्सीन का नाम TetraVax-DV है। यह एक टेट्रावैलेंट वैक्सीन है, यानी यह डेंगू के चारों सीरोटाइप से सुरक्षा देने के लिए बनाई गई है।

End of Feed