महंगा पड़ेगा बहुत गर्म चाय पीने का शौक, हो सकता है कैंसर, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

कई वैज्ञानिक शोधों में साबित हो चुका है कि जरूरत से ज्यादा गर्म चाय पीने से एसोफैगस यानी खाने की नली में कैंसर का खतरा बढ़ सकता है। जब हम बार-बार बहुत गर्म चीजें निगलते हैं, जैसे कि 65 डिग्री सेल्सियस या उससे ज्यादा तापमान वाली चाय, तो वह खाने की नली की कोमल परत को नुकसान पहुंचाती है।

भारत में चाय सिर्फ एक पेय नहीं, बल्कि एक इमोशन है। सुबह की नींद को अलविदा कहना हो या थकान को मिटाना हो, ज्यादातर लोग चाय का ही सहारा लेते हैं। कई घरों में तो दिन की शुरुआत चाय के बिना अधूरी मानी जाती है। लेकिन अगर यही पसंदीदा चाय बेहद गर्म पी जाए, तो आपके शरीर को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है।

Hot Tea Causes Cancer

बहुत गर्म चाय पीना पड़ सकता है भारी, वैज्ञानिकों ने बताया कैंसर का खतरा (Photo: iStock)

कई वैज्ञानिक शोधों में साबित हो चुका है कि जरूरत से ज्यादा गर्म चाय पीने से एसोफैगस यानी खाने की नली में कैंसर का खतरा बढ़ सकता है। जब हम बार-बार बहुत गर्म चीजें निगलते हैं, जैसे कि 65 डिग्री सेल्सियस या उससे ज्यादा तापमान वाली चाय, तो वह खाने की नली की कोमल परत को नुकसान पहुंचाती है। यह परत बार-बार जलने से वहां सूजन आ जाती है। सूजन के साथ-साथ कोशिकाओं में बदलाव शुरू हो जाता है, जो धीरे-धीरे कैंसर में बदल सकते हैं। इसे विज्ञान की भाषा में क्रॉनिक इंफ्लेमेशन और सेल म्यूटेशन कहा जाता है।

End of Feed