Explainer: गर्म हवा से आने पर तुरंत फ्रिज का पानी पीने से क्या होता है, एक्सपर्ट से जानें ये 5 जरूरी बातें

Why Should Not Drink Cold Water: मौसम का तापमान अपने चर्म पर है। इस दौरान चलने वाली गर्म हवाएं लोगों को तेजी से बीमार बनी रही हैं। देश में अभी तक कई लोग इसकी वजह से अपनी जान गंवा चुके चके हैं। इस मौसम में सेहतमंद रहने के लिए आपको बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है। लेकिन लोग कुछ ऐसी आम गलतियां करते हैं, जो उन्हें बीमार बनाने में योगदान देती हैं। ऐसी ही एक आम आदत है, बाहर से आने के बाद तुरंत फ्रिज का ठंडा पानी पीना। यहां जानें ऐसा करने से क्यों बचने की सलाह दी जाती है।

Why Should Not Drink Cold Water: देशभर में तपती-जलती गर्मी के चलते लोगों का सांस लेना तक मुश्किल हो गया है। भीषण गर्मी के कारण लोग घरों में बंद होकर रह गए हैं। राजस्थान, बिहार, दिल्ली और नागपुर आदि में तापमान अपने चर्म पर पहुंच चुका है। आपको बता दें कि देश के कई राज्यों में 50 ड्रिग्री से भी अधिक तापमान नोट किया गया है। नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल की मानें तो मार्च से अब तक देश में 56 से अधिक लोग लू की वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं। जिनमें 46 मौत सिर्फ मई के महीने में हुई हैं। वहीं, लगभग 400 लोगों का लू की चपेट में आने के बाद इलाज किया जा रहा है। ऐसे में लू से बचने और सेहतमंद रहने के लिए काफी सावधानी बरतने की जरूरत है। लेकिन गर्मी में जाने-अनजाने में लोग कई तरह की गलतियां करते हैं, जिनकी वजह से लोग बीमार पड़ जाते हैं। धूप में समय बिताना, पर्याप्त पानी न पीना, भारी कपड़े पहनना और गहन शारीरिक गतिविधियां कुछ ऐसी गलतियां हैं। लेकिन ऐस ऐसी गलती भी है जो सबसे आम है वो ये है कि हम गर्मी में बाहर से आते ही ठंडा पानी पी लेते हैं। हालांकि इसके लिए ना सिर्फ हमारे बड़े बुजुर्ग बल्कि डॉक्टर्स और हेल्थ एक्सपर्ट्स भी मना करते हैं।

Why Should Not Drink Cold Water

Why Should Not Drink Cold Water

लोग जब बाहर गर्मी वातावरण से घर लौटते हैं, तो उनकी हालत पूरी तरह खराब हो जाती है। वे ऊपर से नीचे तक पसीने में भीगे होते हैं। उनके शरीर की एनर्जी पूरी तरह से खत्म हो चुकी होती है। ऐसे में जैसे ही लोग घर में घुसते हैं, तो वे सबसे पहले ठंडा-ठंडा पानी पीते हैं। आपने अक्सर अपने पेरेंट्स से इसको लेकर कई बार डांट भी खाई होगी। वे हमेशा बाहर से आने के तुरंत बाद ठंडा पानी पीने से बचने के लिए कहते हैं और हमेशा पसीना सूखने के बाद पानी पीने की सलाह देते हैं। क्योंकि बहुत बार पसीने में भीगे लोग जब ठंडे पानी का सेवन करते हैं, तो वे बीमार पड़ जाते हैं। उन्हें सर्दी-जुकाम बहुत जल्दी पकड़ लेते हैं। आपने अक्सर हेल्थ एक्सपर्ट को भी सलाह देते सुना होगा कि बहुत ज्यादा ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए, क्योंकि कुछ मामलों में यह सेहत को काफी नुकसान पहुंचा सकता है। जब भी पेरेंट्स गर्मी में बाहर से आने के बाद ठंडा पानी पीने से रोकते हैं, तो आपके मन में भी यह सवाल कभी न कभी जरूर आया होगा कि आखिर इसके पीछे लॉजिक क्या है? आखिर इस तरह पानी पीने से बचने की सलाह क्यों दी जाती है? गर्मी में से आने के तुरंत फ्रिज का ठंडा पानी पीने से सेहत पर क्या प्रभाव पड़ता है, इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने फिटनेस इन्फ्लूएंसर और आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. अंकिता बिसला से बात की। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

End of Feed