जिम जाने का नहीं है समय तो हाई कोलेस्ट्रॉल रोगी करें ये सरल एक्सरसाइज, महीने भर में होगी नसों में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल की छुट्टी

Exercises To Lower Cholesterol: हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या में एक्सरसाइज करने से नसों में जमे हुए गंदे कोलेस्ट्रॉल को कम करने में बहुत मदद मिल सकती है। जिन लोगों के पास जिम जाने के लिए समय नहीं है, वे भी कुछ आसान एक्सरसाइज कर सकते हैं और हृदय स्वास्थ्य में सुधार कर सकते हैं।

Exercises To Lower Cholesterol: नियमित व्यायाम करना सेहत के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। एक्सरसाइज करने से हृदय रोगों का खतरा कम होता है और दिल की सेहत में सुधार होता है। जिन लोगों के शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ गया है, ऐसे लोगों को भी यह सलाह दी जाती है कि उन्हें नियमित एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए। यह नसों व धमनियों में जमे कोलेस्ट्रॉल कम कम करने का बहुत प्रभावी तरीका है। हालांकि, जब एक्सरसाइज करने की बात आती है, तो आमतौर पर लोगों के मन में जिम जाने का ख्याल आता है। जिसके लिए बहुत से लोगों के लिए समय निकाल पाना मुश्किल हो सकता है। लेकिन वास्तव में यह जरूरी नहीं है कि आपको सिर्फ जिम जाकर एक्सरसाइज करने की जरूरत है। बल्कि कुछ ऐसी सरल एक्सरसाइज भी हैं, जिन्हें अपने दैनिक रूटीन में शामिल करके आप आसानी से नसों में जमा गंदे कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकाल और गुड़ कोलेस्ट्रॉल बढ़ा सकते हैं। इस लेख में हम आपको कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए ऐसी ही कुछ आसान एक्सरसाइज के बारे में बता रहे हैं।

Exercise To Lower Cholesterol

Exercise To Lower Cholesterol

कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए आसान एक्सरसाइज - Exercise To Lower Cholesterol In Hindi

योग

योग करने से शरीर में लचीलापन बढ़ता है। नियमिय योग का अभ्यास सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। नियमित योग के कुछ आसानों का अभ्यास सिर्फ 30 मिनट करने से हृदय रोगों का खतरा कम होता है। इसकी मदद से कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल रखने में भी मदद मिलती है।

End of Feed