पेट की हालत ने किया है बुरा हाल तो इन उपायों से पाएं तुरंत राहत, एसिडिटी का हैं पक्का इलाज

Effective Home Remedy For Acidity : खानपान और लाइफस्टाइल की कमियों के चलते पेट से जुड़ी समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। जिससे बचाव के लिए आपको कुछ कारगर घरेलू नुस्खे ट्राई करने चाहिए। जी हां आज हम आपको गैस-एसिडिटी जैसी समस्याओं से बचाव के कारगर नुस्खे बताने जा रहे हैं।

Effective Home Remedy For Acidity : आज की व्यस्त जिंदगी में हम अक्सर अपने खान-पान और रहन-सहन का ध्यान रखना भूल जाते हैं, जिसके चलते हमारे शरीर में कई तरह की दिक्कतें होने लगी हैं। इनमें से एक बेहद आम, लेकिन परेशान करने वाली समस्या है 'एसिडिटी'... पेट में जब अम्लता बढ़ जाती है, तो एसिडिटी होती है। इसमें पेट में जलन, सीने में दर्द और कभी-कभी गले में खट्टी डकार आने लगती है, जो दिनभर हमारे काम करने की क्षमता पर भी असर डालती है। ज्यादातर लोग तुरंत दवाइयों का सहारा लेते हैं, लेकिन इसके प्राकृतिक तरीके भी हैं, जिनसे एसिडिटी से तुरंत आराम पाया जा सकता है। आइए जानते हैं एसिडिटी के लिए कारगर घरेलू नुस्खे...

home remedies for acidity

ठंडे दूध का सेवन करें

आयुर्वेद के मुताबिक, जब पेट में एसिड बढ़ जाता है तो ठंडा दूध पीना एक कारगर उपाय होता है। दूध में मौजूद कैल्शियम पेट के अम्ल को कम करता है और जलन को शांत करता है। इसके साथ ही केला भी एसिडिटी में राहत देने वाला फल है क्योंकि इसमें प्राकृतिक तत्व होते हैं जो अम्लता से जुड़ी पेट की समस्याओं को कम करते हैं और पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं। केला खाने से पेट को तुरंत आराम मिलता है और जलन का अहसास कम हो जाता है।

End of Feed