Effective Home Remedies To Control High Blood Sugar : डायबिटीज लाइफस्टाइल से जुड़ी एक ऐसी बीमारी है, जो आपके लिए कई तरह की समस्याओं की वजह बन जाती है। हाई ब्लड शुगर एक ऐसी समस्या है, जो आपकी सेहत को बुरी तरह प्रभावित करती है। लगातार खराब खानपान और लाइफस्टाइल आपके ब्लड शुगर को बढ़ाने की वजह बनते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप शुगर लेवल को कम करने के लिए कुछ कारगर घरेलू उपाय भी फॉलो कर सकते हैं। जी हां आज हम आपको ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए कारगर 3 घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं।
करेला
कड़वा करेला आपके शरीर में बढ़े हुए शुगर की मात्रा को तेजी से कम करने में कारगर साबित होता है। करेले में मौजूद कंपाउंड शरीर पर हाइपोग्लाइसेमिक प्रभाव डाल सकते हैं। जिससे ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद मिलती है। इसके लिए आप रोज सुबह खाली पेट करेले का जूस पी सकते हैं।
यह भी पढ़ें - Health Quiz: किस विटामिन की कमी बना देती है कम उम्र में ही जोड़ें के दर्द का मरीज, बढ़ा देती है घुटनों की किटकिट
दालचीनी
एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर दालचीनी का सेवन आपके शुगर लेवल को कंट्रोल करने में कारगर होता है। दालचीनी में मौजूद तत्व आपकी इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाते हैं। जिससे आपको शुगर लेवल कंट्रोल करने में मदद मिलती है। आप रोज सुबह 1 कप दालचीनी का काढ़ा बनाकर पी सकते हैं।
जामुन के बीज
गर्मियों में मिलने वाले जामुन शुगर रोगियों के लिए रामबाण साबित होते हैं। जी हां जामुन के बीजों का चूर्ण बनाकर सेवन करना आपके ब्लड शुगर लेवल को तेजी से कंट्रोल करने में कारगर होता है। इसके लिए आप जामुन के बीजों को पाउडर बनाकर 1/2 चम्मच पानी के साथ लें।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
