Pani Puri Side Effects In Hindi: पानी पुरी हम भारतीयों के पसंदीदा फूड में से एक है। यह स्ट्रीट फूड देशभर में खाया जाता है। यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है। बच्चे हों या बड़े, पुरुष हो या महिला सभी को पानी पुरी खाना बहुत पसंद होता है। हालांकि, इनका सेवन अधिक करने से बचना चाहिए। कभी-कभी ठीक है, लेकिन अधिक मात्रा में इनका सेवन सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। आए दिन हम पानी पुरी खाने की वजह से लोगों के बीमार पड़ने की खबर सुनते हैं। बारिश के मौसम में तो इस तरह के स्ट्रीट फूड खाना सेहत के लिए और भी नुकसानदेह हो सकता है। इनमें साफ-सफाई का पर्याप्त ध्यान नहीं रखा जाता है, जिससे ये सेहत के लिए नुकसानदेह बन सकते हैं। इसके अलावा, पानी पुरी के सेवन को लेकर भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) की ओर से बड़ी खबर आई है। आपको बता दें कि बेंगलुरु में पानी पुरी की जांच करने पर इनमें आर्टिफिशियल कलर और कैंसर पैदा करने वाले केमिकल पाए गए हैं। राज्य से 260 पानी पुरी के सैंपल लिए गए थे, जिनमें से जांच में सिर्फ 41 असुरक्षित पाए गए हैं।
Pani Puri Side Effects In Hindi
क्यों की गई जांच
आए दिन पानी पुरी खाने के बाद लोगों के कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से जुड़े मामले सामने आते हैं। इस तरह की शिकायतों के बाद पानी पुरी की गुणवत्ता की जांच करने का निर्णय लिया गया। आपको बता दें कि यह सभी अधिक खाई जाने वाले स्ट्रीट फूड में से एक है। इसलिए इसकी जांच की गुणवत्ता किया जाना आवश्यक था। FSSAI की जांच से पता चलता है कि पानी पुरी बनाने के लिए ब्रिलियंट ब्लू, सनसेट येलो और टारट्रेजिन जैसे केमिकल और आर्टिफिशियल रंगों का इस्तेमाल किया गया था।
सेहत के लिए खरनाक हैं ये केमिकल
आपको बता दें इस तरह के आर्टिफिशियल रंग और केमिकल सेहत के लिए बहुत घातक साबित हो सकते हैं। इनकी वजह से शरीर की इम्यूनिटी कमजोर होती है। यह कई ऑटोइम्यून बीमारियों के विकास में योगदान दे सकते हैं। इनकी वजह से आंतों को नुकसान पहुंचता है और पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, इनका नियमित सेवन कैंसर जैसे गंभीर रोगों के विकास में भी योगदान दे सकता है। ऐसे मे अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो इस तरह के फूडस से परहेज करने में ही समझदारी है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
