हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो फैट को बर्न करना एक मुश्किल काम है। लेकिन आयुर्वेद में कुछ ऐसे मसालों का जिक्र किया जाता है। जो आपकी इस वेट लॉस जर्नी को आसान बना सकते हैं। इसके साथ ही यदि आपका शुगर लेवल हाई रहने लगा है तो यह आपके शुगर लेवल को भी तेजी से कम कर देगा। यदि आप वेट लॉस के लिए तमाम तरह के कोशिश करके थक चुके हैं तो आपको एक बार दालचीनी के पानी का सेवन रोज सुबह खाली पेट करके देख लेना चाहिए। आइए जानते हैं दालचीनी के कुछ और फायदों के बारे में..
cinnamon drink for weight loss
गुणों की खान है दालचीनी
आपकी रसोई में रखा मसाला दालचीनी आपकी कितनी मदद कर सकता है, इसका आपको अंदाजा भी नहीं होगा। आपके खाने के स्वाद को बढ़ाने वाली दालचीनी आपके फैट को तेजी से बर्न करने में मदद करती है। इसके अलावा इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन हमारी सेहत को बेहद लाभ पहुंचाते हैं।
वेट लॉस के लिए कैसे करें दालचीनी का इस्तेमाल?
- वेट लॉस जर्नी शुरू करने के लिए आपको 1 गिलास पानी में 5-6 ग्राम दालचीनी पाउडर मिलाकर इसे अच्छे से उबाल लेना है।
- पानी लगभग आधा रह जाए तो इसे छान लें और इसमें 1 चम्मच शहद मिला दें।
- इस तरह तैयार ड्रिंक का सेवन आप रोजाना सुबह खाली पेट कर सकते हैं।
- यह ड्रिंक आपके शरीर में जमा फैट को तेजी से बर्न कर देगा।
दालचीनी के अन्य फायदे
- टाइप-2 डायबिटीज के रोगियों के लिए दालचीनी का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है।
- ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में दालचीनी बेहद कारगर साबित होती है।
- दालचीनी में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स हमें कैंसर के खतरे से दूर रखते हैं।
- दिल की सेहत के लिए दालचीनी बेहद फायदेमंद है, क्योंकि यह हमारे कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करती हैं।
