खाली पेट नींबू और जैतून तेल पीने के फायदे क्या हैं, क्या इससे बॉडी डिटॉक्स होती है, एक्सपर्ट से जानें

Does olive oil and lemon shots Detox Body: क्या जैतून का तेल और नींबू के शॉट्स पीने से शरीर की गंदगी साफ होती है? डॉ. चंचल शर्मा, आयुर्वेदिक चिकित्सक और फर्टिलिटी एक्सपर्ट, बताती हैं कि यह ड्रिंक पाचन सुधारने में मदद कर सकती है, लेकिन इसे पूर्ण डिटॉक्स उपाय नहीं माना जा सकता। जानिए लिवर, हार्मोन संतुलन और वजन नियंत्रण पर इसका प्रभाव, साथ ही किन लोगों को इसे लेने से बचना चाहिए। हेल्थ ट्रेंड अपनाने से पहले पूरी जानकारी जरूर पढ़ें।

Does olive oil and lemon shots Detox Body: सोशल मीडिया पर इन दिनों जैतून का तेल और नींबू के शॉट्स पीने का ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जाता है कि इसे खाली पेट लेने से शरीर की गंदगी साफ होती है, लिवर डिटॉक्स होता है और वजन भी कम होता है। लेकिन क्या वाकई ऐसा है या यह सिर्फ एक ट्रेंड है? इस विषय पर डॉ. चंचल शर्मा, आयुर्वेदिक चिकित्सक और फर्टिलिटी एक्सपर्ट, का कहना है कि हर नुस्खा हर व्यक्ति के लिए समान रूप से फायदेमंद नहीं होता। इसलिए इसके फायदे और सीमाएं समझना जरूरी है।

नींबू और जैतून तेल क्या वाकई शरीर की गंदगी साफ करते हैं

नींबू और जैतून तेल क्या वाकई शरीर की गंदगी साफ करते हैं

क्या शरीर में सच में गंदगी जमा होती है?

आयुर्वेद में शरीर में बनने वाले अपशिष्ट को आम (AMA) कहा जाता है, जो कमजोर पाचन के कारण बनता है। वहीं आधुनिक विज्ञान के अनुसार हमारा लिवर, किडनी और पाचन तंत्र खुद ही टॉक्सिन्स को बाहर निकालने का काम करते हैं। डॉ. चंचल शर्मा के मुताबिक, जैतून तेल और नींबू का मिश्रण पाचन सुधार सकता है, लेकिन इसे पूरी बॉडी क्लीनिंग का दावा करना सही नहीं है।

End of Feed